न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,21अगस्त2026
अपराधों की विवेचना को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और डिजिटल साक्ष्यों के सुरक्षित संकलन को बढ़ावा देने के लिए,सूरजपुर पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल की हैं। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने जिले के 60 विवेचकों को हाईटेक स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए। इन मोबाइल के जरिए विवेचक ई-साक्ष्य ऐप सहित अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर अपराधों की जांच को अधिक प्रभावी और वैज्ञानिक बना सकेंगे।
🟠ई-साक्ष्य ऐप से जुटाए जाएंगे डिजिटल साक्ष्य
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्तमान डिजिटल दौर में इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल साक्ष्यों का महत्व लगातार बढ़ रहा हैं। ऐसे में सभी विवेचकों को ई-साक्ष्य ऐप का शत-प्रतिशत उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।विवेचक स्मार्ट मोबाइल के माध्यम से घटनास्थल की फोटो, वीडियो, लोकेशन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का सुरक्षित तरीके से संकलन और दस्तावेजीकरण कर सकेंगे। इससे विवेचना अधिक पारदर्शी, प्रभावी और न्यायालयीन प्रक्रिया के अनुरूप बनाने में मदद मिलेगी।
🟠निष्पक्ष और समयबद्ध विवेचना पर जोर
पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने कहा,कि जनता को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। प्रत्येक विवेचक अपराधों की जांच निष्पक्ष, वैज्ञानिक, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से करें।उन्होंने नवीन आपराधिक कानूनों के प्रावधानों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही डिजिटल ऐप्स और तकनीकी संसाधनों का निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार जिम्मेदारी से उपयोग करने को कहा।
🟠वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय भी होगा आसान
हाईटेक मोबाइल के माध्यम से विवेचकों को घटनास्थल के डिजिटल दस्तावेजीकरण और साक्ष्य संकलन के साथ अनुसंधान संबंधी कार्यों को पूरा करने में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ त्वरित समन्वय भी किया जा सकेगा।पुलिस विभाग का फोकस महिला एवं बाल सुरक्षा, मजबूत बीट व्यवस्था, यातायात सुधार और नवीन आपराधिक कानूनों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण विवेचना पर रहेगा।इस पहल से अपराध अनुसंधान को तकनीकी रूप से मजबूत करने के साथ न्यायिक प्रक्रिया में डिजिटल साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद हैं।












