न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,21अगस्त2026
जयनगर थाना पुलिस ने चोरी के मोबाइल की खरीद-फरोख्त और उसका लॉक तोड़कर इस्तेमाल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का मोबाइल बरामद कर लिया हैं। वहीं, वारदात में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी हैं।
🟠फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर भागे थे आरोपी
मामला 29 जून 2026 का हैं। अंबिकापुर के ग्राम ठाकुरपुर निवासी क्षितिज कुमार अपने दोस्त विशाल की स्कूटी से सूरजपुर में बर्थडे पार्टी में शामिल होने आया था। शाम को दोनों वापस अंबिकापुर लौट रहे थे। अजबनगर के पास स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके बाद दोनों स्कूटी को पैदल लेकर काली घाट की ओर जाने लगे।इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। दोनों ने पेट्रोल लेने साथ चलने और वापस छोड़ने की बात कही। इसके बाद क्षितिज उनके साथ बाइक पर बैठकर वैष्णवी पेट्रोल पंप पहुंचा।पेट्रोल पंप पर बाइक सवार युवकों में से एक ने फोन करने के बहाने क्षितिज से मोबाइल मांगा। मोबाइल मिलते ही दोनों युवक बाइक से फरार हो गए।
🟠पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना के बाद क्षितिज की शिकायत पर जयनगर थाने में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल ने चोरी के मामलों की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में जयनगर पुलिस को जांच के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिली।
🟠चोरी का मोबाइल खरीदकर लॉक तुड़वाया
पुलिस ने संदेह के आधार पर मोहम्मद सरफराज साह, उम्र 26 वर्ष, निवासी मायापुर, अंबिकापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी का मोबाइल खरीदकर अपने पास रखना स्वीकार किया।उसने बताया कि मोबाइल उसने एक व्यक्ति से खरीदा था,और बाद में सज्जाद अंसारी, निवासी मोमिनपुरा अंबिकापुर से उसका लॉक तुड़वाया था। इसके बाद वह मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था।पुलिस ने इसके बाद सज्जाद अंसारी को भी पकड़ लिया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का मोबाइल बरामद किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
🟠एक अन्य आरोपी की तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक मामले में वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं,जिसकी तलाश की जा रही हैं।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयनगर अमित गुप्ता, प्रधान आरक्षक दीपक दुबे, सुशील तिवारी, आरक्षक सुरेश साहू और अंबिका मरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












