न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,21अगस्त2026
वाराणसी के पावन अस्सी घाट से गंगाजल लेकर मैनपाट स्थित,चुरकी पानी धाम के लिए निकली 360 महायात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही हैं। करीब 419 किलोमीटर की इस धार्मिक पदयात्रा में लगभग 120 कांवरिया शामिल हैं। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के नेतृत्व में निकली कांवरियों की टोली ने,अब तक करीब 350 किलोमीटर का सफर पूरा कर लिया हैं,और अंबिकापुर पहुंच गई हैं।
🟠अस्सी घाट से शुरू हुई यात्रा
360 महायात्रा की शुरुआत 13 अगस्त को वाराणसी के अस्सी घाट से विधि-विधान के साथ हुई थी। कांवरिया अपने साथ गंगाजल लेकर पैदल चुरकी पानी धाम की ओर बढ़ रहे हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
🟠अंबिकापुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
कांवरियों की टोली के अंबिकापुर पहुंचने पर जगह-जगह शिवभक्तों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में जलपान, भोजन और विश्राम की व्यवस्था भी की जा रही हैं। स्थानीय लोगों की सेवा भावना से कांवरियों में भी उत्साह देखने को मिला।
🟠विधायक रामकुमार टोप्पो भी कांवर लेकर कर रहे पदयात्रा
यात्रा की खास बात यह हैं,कि सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो भी कांवर लेकर श्रद्धालुओं के साथ पैदल चल रहे हैं। करीब 419 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर कांवरियों का लक्ष्य मैनपाट स्थित स्वयंभू चुरकी पानी धाम पहुंचना हैं,जहां बाबा भोलेनाथ को वाराणसी से लाया गया गंगाजल अर्पित किया जाएगा।
🟠राम भवन में होगा रात्रि विश्राम
अंबिकापुर पहुंचने के बाद कांवरियों की टोली राम भवन में रात्रि विश्राम करेगी। यहां कांवरियों के साथ यात्रा में सहयोग कर रहे सेवाभावी सदस्यों के लिए भी भोजन और ठहरने की व्यवस्था की गई हैं। सुबह कांवरिया अगले पड़ाव के लिए रवाना होंगे।लगभग 350 किलोमीटर का सफर पूरा कर चुकी यह महायात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही हैं। श्रद्धा, आस्था और सेवा के इस संगम में बड़ी संख्या में लोग कांवरियों का स्वागत और सहयोग कर रहे हैं।












