4.24 करोड़ के गांजा मामले में फरार आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार,जयनगर पुलिस की कार्रवाई

न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,25अगस्त2026

सूरजपुर जिले के थाना जयनगर क्षेत्र में करीब 4 करोड़ 24 लाख रुपये कीमत के 848 किलो 650 ग्राम गांजा जब्ती के मामले में फरार चल रहे,आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश के कटनी जिले से गिरफ्तार किया हैं। जयनगर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ग्राम खिरहनी,बरही में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। आरोपी को न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर सूरजपुर लाया गया हैं।

🟠बस से मिला था 848 किलो से ज्यादा गांजा

पुलिस के अनुसार 4 जून 2026 को सूचना मिली थी, कि अंबिकापुर से मनेन्द्रगढ़ की ओर जा रही नीलम बस क्रमांक CG 15 EH 4301 में गांजा ले जाया जा रहा हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिलफिली में बस को रोककर तलाशी ली।बस के अंदर 6 महिलाएं और चालक मौजूद मिले। तलाशी के दौरान सीट के नीचे,ऊपर और स्लीपर सीट में रखी 53 बोरियों तथा कपड़े और साड़ी में बंधी गठरियों से कुल 848 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गठरियों के ऊपर झाड़ू भी बांधे गए थे।

🟠4.24 करोड़ का गांजा और बस जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 4 करोड़ 24 लाख रुपये कीमत का गांजा,478 नग झाड़ू, गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बस और एक मोबाइल फोन जब्त किया था।इस मामले में पहले 7 आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 140/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी), 20(आईआई)(सी) और 29 के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की थी।

🟠तकनीकी साक्ष्यों से फरार आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले में फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल ने,पुलिस टीम को हरसंभव प्रयास करने और प्रकरण की विस्तृत विवेचना के निर्देश दिए थे।जयनगर पुलिस ने विवेचना के दौरान तकनीकी संसाधनों की मदद से फरार आरोपी जाजोन पारधी के मध्यप्रदेश के कटनी जिले में होने की जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस टीम कटनी रवाना हुई और ग्राम खिरहनी,थाना बरही में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान जाजोन पारधी, पिता कदम पारधी, उम्र 39 वर्ष, निवासी खिरहनी, थाना बरही, जिला कटनी (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई हैं।

🟠ट्रांजिट रिमांड पर सूरजपुर लाया गया

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया और उसे थाना जयनगर लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने की बात पुलिस ने कही हैं। आरोपी को 24 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश अभी जारी हैं,और प्रकरण की विस्तृत विवेचना की जा रही हैं।कार्रवाई में थाना प्रभारी जयनगर अमित गुप्ता, एसआई सोहन सिंह, प्रधान आरक्षक रजिन्दर एक्का, आरक्षक जितेन्द्र साहू और हरि सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें