प्रेमी की मौत के बाद परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल, विधायक से लगाई न्याय की गुहार

न्यूज डेस्क,सरगुजा,छत्तीसगढ़,2सितंबर2026

सरगुजा के गांधीनगर थाना क्षेत्र में सामने आए प्रेमी-प्रेमिका के गला काटने के मामले में,अब मृतक युवक के परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई हैं। घटना में युवक की मौत के बाद उसके परिजन लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज से मिलने पहुंचे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की। परिजनों ने युवती पर गंभीर आरोप लगाते हुए,दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं।जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में एक युवक और युवती के गला काटने की घटना सामने आई थी।दोनों लिव-इन में रह रहे थे। शुरुआती पुलिस जांच में रक्षाबंधन के दिन घर जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई थी। आरोप हैं,कि विवाद के दौरान युवक ने अपने गले पर चाकू से वार कर लिया। इसके बाद युवती ने भी अपने गले पर चाकू से हमला कर लिया।घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

🟠मृतक के परिजनों ने युवती पर लगाए गंभीर आरोप

युवक की मौत के बाद अब उसके परिजनों ने पूरे घटनाक्रम को लेकर सवाल खड़े किए हैं। परिजनों का आरोप हैं,कि घटना की वास्तविकता सामने आना बेहद जरूरी हैं,और इसके लिए मामले की हर पहलू से जांच होनी चाहिए।इसी मांग को लेकर परिजन लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज के पास पहुंचे। उन्होंने विधायक को मामले से जुड़ी जानकारी देते हुए,युवती पर गंभीर आरोप लगाए और पुलिस से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।परिजनों ने यह भी मांग की कि जांच में यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता हैं,तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उसे कानून के मुताबिक सजा दिलाई जाए।

🟠विधायक ने पुलिस से की चर्चा

परिजनों की शिकायत और उनके द्वारा बताए गए तथ्यों को विधायक प्रबोध मिंज ने गंभीरता से लिया। उन्होंने मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर घटना की जानकारी ली।विधायक ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से होनी चाहिए और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

🟠पुलिस जांच से सामने आएगी घटना की पूरी सच्चाई

फिलहाल गांधीनगर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं और परिस्थितियों को खंगाल रही हैं। वहीं मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच के दौरान पुष्टि की जानी बाकी हैं।अब पुलिस की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और घटना की वास्तविक वजह क्या थी, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। मामले में जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें