संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,3सितंबर2026
ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सामाजिक,आर्थिक और कौशल विकास की गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में,छत्तीसगढ़ सरकार की पहल को आगे बढ़ाया जा रहा हैं। इसी क्रम में अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया और ग्राम उदयपुर में महतारी सदन निर्माण कार्य का भूमिपूजन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया।इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि महतारी सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि गांव की मातृशक्ति के लिए सम्मान, स्वाभिमान, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का सशक्त मंच बनेगा।
🟠महिलाओं के लिए बनेगा प्रशिक्षण और गतिविधियों का केंद्र
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा,कि महतारी सदन में महिलाओं को बैठकों, प्रशिक्षण, कौशल विकास और विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों के लिए सुविधाजनक स्थान मिलेगा।उन्होंने कहा,कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें अपनी प्रतिभा एवं क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना हैं।
🟠गांव की मातृशक्ति के हुनर को मिलेगा मंच
मंत्री ने कहा,कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में पारंपरिक कौशल और प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं। जरूरत हैं,तो सिर्फ उचित मंच, प्रशिक्षण और अवसर की।महतारी सदन के माध्यम से महिलाएं सामूहिक रूप से अपने हुनर को निखार सकेंगी और विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।उन्होंने कहा,कि महिलाओं के बीच आपसी सहयोग और सहभागिता बढ़ने से वे न केवल स्वयं सशक्त होंगी, बल्कि परिवार और समाज की आर्थिक मजबूती में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगी।
🟠महिला सशक्तीकरण से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था
राजेश अग्रवाल ने कहा,कि महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना परिवार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण आधार हैं।जब महिलाएं अपने हुनर और क्षमता के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों से जुड़ती हैं,तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार और गांव पर पड़ता हैं। महतारी सदन महिलाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानने, उन्हें निखारने और नए अवसरों से जोड़ने में मदद करेगा।
🟠नारी सम्मान और स्वावलंबन सरकार की प्राथमिकता
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार नारी सम्मान,स्वाभिमान और सशक्तीकरण को विकास की प्राथमिकताओं से जोड़कर काम कर रही हैं।सरकार का प्रयास हैं,कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को भी आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें और वे आत्मविश्वास के साथ अपने परिवार, समाज और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।उन्होंने कहा,कि प्रदेश में महतारी सदनों का निर्माण इसी सोच का हिस्सा हैं। यह पहल महिलाओं को संगठित करने, उनके कौशल को प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
🟠खम्हरिया और उदयपुर की महिलाओं को मिली बड़ी सौगात
खम्हरिया और उदयपुर में महतारी सदन का भूमिपूजन क्षेत्र की मातृशक्ति के लिए महत्वपूर्ण सौगात के रूप में देखा जा रहा हैं। इन भवनों के तैयार होने के बाद स्थानीय महिलाओं को बैठकों, प्रशिक्षण और सामूहिक सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों के लिए एक स्थायी स्थान उपलब्ध होगा।मंत्री राजेश अग्रवाल ने, दोनों ग्रामों के क्षेत्रवासियों और मातृशक्ति को महतारी सदन की सौगात के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया,कि आने वाले समय में ये महतारी सदन महिलाओं के सम्मान, सशक्तीकरण, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता के प्रभावी केंद्र के रूप में विकसित होंगे।












