दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम का अभिनव प्रयास

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,3सितंबर2026

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा,कि दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए,गुणवत्तापूर्ण और सहज अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना जरूरी हैं। तकनीक के माध्यम से शिक्षा को विद्यार्थियों तक, पहुंचाने का वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ का प्रयास सराहनीय और अनुकरणीय हैं।लोक भवन में, आज वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने राज्यपाल से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने टीम के सदस्यों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। टीम की उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किए जाने पर उन्होंने सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम द्वारा दृष्टिबाधित एवं सामान्य विद्यार्थियों के लिए 11 हजार से अधिक ऑडियो बुक्स तैयार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा हैं। इस अभियान की शुरुआत 5 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षिका सुश्री के. शारदा के नेतृत्व में हुई। सुश्री शारदा अब तक स्वयं 1,800 से अधिक ऑडियो बुक्स तैयार कर चुकी हैं।उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 30 शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने नियमित शैक्षणिक दायित्वों के साथ ऑडियो बुक तैयार करने के कार्य में योगदान दे रहे हैं। टीम द्वारा विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम आधारित और उपयोगी अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही हैं।

राज्यपाल ने कहा,कि शिक्षा का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना चाहिए। दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए ऑडियो के माध्यम से अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और समान शैक्षणिक अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने ऐसे प्रयासों को और व्यापक बनाने पर जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें।वर्ल्ड ऑडियो बुक चैनल पर 107 से अधिक प्लेलिस्ट उपलब्ध हैं,और इसे अब तक 8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका हैं। इस अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की छत्तीसगढ़ हेड डॉ. सोनल राजेश शर्मा सहित टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें