अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,4सितंबर2026
डिजिटल लेनदेन के बढ़ते दौर में साइबर अपराधों से बचाव को लेकर,सरगुजा पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही हैं। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशन में चल रहे, “साइबर जागृति अभियान” के तहत चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन के सदस्यों के लिए विशेष साइबर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल ने किया। शिविर का उद्देश्य वित्तीय क्षेत्र से, जुड़े प्रोफेशनल्स को साइबर ठगी के बदलते तरीकों की जानकारी देना और ऑनलाइन वित्तीय लेनदेन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक करना था।
🟠फिशिंग से लेकर डिजिटल अरेस्ट तक दी जानकारी
कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों ने फिशिंग लिंक, फर्जी ई-मेल, स्पूफिंग कॉल और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। इसके साथ ही क्लाइंट्स के संवेदनशील वित्तीय डेटा और पासवर्ड की सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड तथा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जैसे सुरक्षा उपायों के महत्व पर भी चर्चा की गई।
वर्तमान में सामने आ रहे इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और लोन ऐप स्कैम के तरीकों को केस स्टडी के माध्यम से समझाया गया। साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने तथा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी बताई गई।
🟠सीए प्रोफेशनल्स के लिए साइबर सुरक्षा बेहद जरूरी
नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल ने कहा,कि सीए समाज का एक महत्वपूर्ण वर्ग हैं,जिनके पास व्यवसायों और नागरिकों से जुड़ा महत्वपूर्ण वित्तीय डेटा होता हैं। ऐसे में उनका साइबर रूप से सुरक्षित और जागरूक रहना बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने सदस्यों से स्वयं जागरूक रहने के साथ अपने क्लाइंट्स और आम नागरिकों को भी साइबर अपराधों के प्रति सचेत करने की अपील की।साइबर एक्सपर्ट आरक्षक अनुज जायसवाल ने तकनीकी संसाधनों के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी।
🟠सीए एसोसिएशन ने पुलिस अभियान की सराहना की
कार्यक्रम के बाद सीए एसोसिएशन के सदस्यों ने, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल से, भेंट कर जागरूकता शिविर के आयोजन के लिए आभार जताया। एसोसिएशन ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा,कि ऐसे कार्यक्रम प्रोफेशनल्स के साथ-साथ आम नागरिकों में भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर वरिष्ठ सीए एच.एस. जायसवाल, संयोजक धीरज अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य, जिले के सीए, नवाबिहान टीम से अजय तिवारी, मंगल पाण्डेय, उप निरीक्षक अभय तिवारी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, आरक्षक अनुज जायसवाल एवं राहुल केरकेट्टा उपस्थित रहे।












