शंकरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पशु तस्करी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,4सितंबर2026

जिले में अवैध पशु परिवहन एवं पशु क्रूरता के खिलाफ,शंकरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 मवेशी बरामद किए हैं। मामले में एक कार को भी जब्त किया गया हैं।पुलिस के अनुसार, हमेंद्र कुमार की लिखित सूचना पर कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी,कि जशवंतपुर में बाबू टेंगरी के पास एक पिकअप वाहन और कार खड़ी हैं,जहां मवेशियों को लोड किया जा रहा हैं। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही देहाती एफआईआर लेकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।मौके पर पुलिस को एक आरोपी मवेशियों के साथ मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम कौशर अंसारी (32 वर्ष), निवासी मानपुर, थाना रंका, जिला गढ़वा (झारखंड) बताया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पिकअप वाहनों के माध्यम से मवेशियों को सीतापुर क्षेत्र सहित अन्य इलाकों से इकट्ठा कर झारखंड ले जाने की बात बताई।पुलिस ने मौके पर क्रूरतापूर्वक बांधे गए 3 मवेशियों को बरामद किया। वहीं फरार आरोपियों की तलाश के दौरान कार क्रमांक CG 12 BF 6072 के चालक सोनू उर्फ नूरूल हसन (25 वर्ष) को हिरासत में लेकर कार जब्त की गई।

🟠तीनों आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश

मामले में कौशर अंसारी (32), मिल्लत अंसारी (27) और सोनू उर्फ नूरूल हसन (25) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया हैं। तीनों के खिलाफ थाना शंकरगढ़ में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत अपराध दर्ज किया गया हैं।पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही हैं। साथ ही पशुओं को कहां से लाया गया था और इस पूरे मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही हैं।पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह, सउनि रैफेल तिर्की, आरक्षक बबलू बेक, विजेन्द्र भगत, रामप्रताप यादव एवं मनोज कुजूर की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें