कोड़ातराई में 1.21 करोड़ से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, मंत्री ओपी चौधरी ने किया भूमिपूजन

न्यूज डेस्क,रायगढ़,छत्तीसगढ़,6सितंबर2026

शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने पुसौर विकासखंड के, कोड़ातराई में बनने वाले पीएम स्कूल भवन का भूमिपूजन किया। करीब 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन में विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के साथ बेहतर और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा,कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला हैं।वर्तमान तकनीकी दौर में विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करना जरूरी हैं। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखने, बल्कि उनमें जिज्ञासा, सवाल पूछने, नई सोच और नवाचार की भावना विकसित करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा,कि विद्यार्थियों में इनोवेशन और स्टार्टअप की सोच विकसित करना आज समय की आवश्यकता हैं। बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। शिक्षक ज्ञान और जागरूकता को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को लगातार कुछ नया सीखने और करने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

🟠सकरबोगा में ग्रामीणों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री

कार्यक्रम के बाद वित्त मंत्री चौधरी ने रायगढ़ जिले के सकरबोगा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं और स्थानीय जरूरतें सुनीं तथा विकास कार्यों को क्षेत्र की प्राथमिक आवश्यकताओं के अनुरूप आगे बढ़ाने की बात कही।उन्होंने कहा,कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। स्थानीय लोगों की जरूरतों और सुझावों को ध्यान में रखकर विकास योजनाएं तैयार की जा रही हैं,ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ ग्रामीणों तक पहुंच सके।इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष पुसौर हेमलता हरिशंकर चौहान, जिला पंचायत सदस्य भाग्यवती डोलनारायण नायक, जनपद पंचायत सदस्य गोपी चौधरी सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें