अर्पित तिवारी,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,6सितंबर2026
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आयोजित भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता में,रामानुजगंज सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। गांधी मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में 30 फीट ऊंची मटकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। भारी भीड़ का आलम यह रहा कि गांधी मैदान भी छोटा पड़ गया और पूरा परिसर दर्शकों से खचाखच भरा नजर आया।प्रतियोगिता में कई टीमों ने मटकी फोड़ने के लिए जोर आजमाइश की। रोमांचक मुकाबले के बीच श्री राम सेना विश्रामनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए, 30 फीट ऊंची मटकी फोड़कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। मटकी फूटते ही मैदान जयकारों और तालियों से गूंज उठा।
🟠कृषि मंत्री रामविचार नेताम रहे मौजूद
कार्यक्रम में कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रामविचार नेताम और उनकी धर्मपत्नी पुष्पा नेताम विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी प्रधान नेताम, तहसीलदार मनोज पैकरा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
🟠सामाजिक संगठनों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान नगर के विभिन्न हिंदूवादी एवं सामाजिक संगठनों को भगवान श्री रामलला की प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों और नागरिकों ने धार्मिक एवं सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।उपस्थित लोगों ने विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा वर्षभर किए जाने वाले सेवा कार्यों की सराहना की और आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के प्रयासों की प्रशंसा की।
🟠कार्यकर्ताओं की रही महत्वपूर्ण भूमिका
आयोजन को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष जशु केशरी के साथ आशीष चौबे, नयन गुप्ता, सुशील मेहरा, नेहाल कश्यप, सचिन पासवान, रंजन शर्मा, सूरज कश्यप, आकाश ठाकुर, रविशंकर कुशवाहा, निखिल गुप्ता, सौरभ श्रीवास्तव, रितेश कुशवाहा, विद्यासागर पटेल, कुंदन, पप्पू यादव, सूरज पासवान, मनीष कश्यप, गोलू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आयोजकों ने नगरवासियों, सामाजिक एवं हिंदूवादी संगठनों, अतिथियों और हजारों की संख्या में उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने रामानुजगंज में धार्मिक उत्साह के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया।












