अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,6सितंबर2026
जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच प्रतापपुर से सेमरसोत होते हुए,एनएच-343 को जोड़ने वाली मुख्य PWD सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रामविचार नेताम ने नाराजगी जताई हैं। शिक्षक दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे मंत्री को जर्जर सड़क के कारण करीब दो घंटे की देरी हुई। रास्ते में उन्होंने सड़क की स्थिति का जायजा लिया और मौके से ही कलेक्टर से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।सड़क पर जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बारिश का पानी इन गड्ढों में भर जाने से वाहन चालकों के लिए उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा हैं। इससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया हैं। सड़क की स्थिति देखकर मंत्री ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सड़क की जल्द मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
🟠मरम्मत के कुछ माह बाद फिर बिगड़ी सड़क
स्थानीय लोगों के अनुसार बरसात शुरू होने से कुछ माह पहले,PWD विभाग द्वारा सड़क पर पेंच रिपेयर का काम कराया गया था। इसके बावजूद बारिश के बाद सड़क दोबारा उखड़ने लगी और जगह-जगह गड्ढे बन गए। लोगों ने मरम्मत कार्य की गुणवत्ता और निगरानी को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
🟠रात में सफर करना बना चुनौती
सड़क की बदहाली के कारण दिन में भी आवागमन मुश्किल हैं,जबकि रात के समय खतरा और बढ़ जाता हैं। पानी से भरे गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण वाहन चालकों के दुर्घटना का शिकार होने की आशंका बनी रहती हैं। स्थानीय लोगों का कहना हैं,कि इस मार्ग की तत्काल मरम्मत बेहद जरूरी हैं।
🟠NH-343 निर्माण के चलते बढ़ी मार्ग की अहमियत
वर्तमान में बलरामपुर-अंबिकापुर NH-343 का निर्माण कार्य भी चल रहा हैं। ऐसे में मुख्यालय से अंबिकापुर की ओर आवागमन के लिए यह PWD मार्ग महत्वपूर्ण वैकल्पिक रास्ता बन गया हैं। सड़क की खराब हालत के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई हैं।
🟠मंत्री के सख्त रुख से जगी उम्मीद
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मौके से ही कलेक्टर को, सड़क की स्थिति सुधारने के साथ जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंत्री के सख्त रुख के बाद अब स्थानीय लोगों को उम्मीद हैं,कि सड़क की मरम्मत जल्द शुरू होगी और पहले कराए गए मरम्मत कार्य की गुणवत्ता की भी जांच कर जिम्मेदारी तय की जाएगी।अब निगाहें PWD विभाग की कार्रवाई पर हैं कि मंत्री के निर्देश के बाद सड़क की मरम्मत कितनी जल्दी शुरू होती हैं,और लोगों को इस महत्वपूर्ण मार्ग पर कब राहत मिलती हैं।












