भाजपा की मैराथन बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर कार्यशाला आयोजित

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,7सितंबर2026

भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज की संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर,जिला पदाधिकारियों की मैराथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने,जिला पदाधिकारियों के साथ संगठन के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आपसी समन्वय, संगठनात्मक प्रवास और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने की। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, संभाग प्रभारी अवधेश चंदेल, जिला संगठन प्रभारी ओमप्रकाश सिन्हा, पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव एवं रामकिशुन सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

🟠‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला

मैराथन बैठक के साथ ही ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर,जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अभियान के उद्देश्य, कार्ययोजना और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया।प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा,कि अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता सेवा भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग से जुड़ें। उन्होंने अभियान की गतिविधियों को योजनाबद्ध तरीके से संचालित कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

🟠बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

मैराथन बैठक के दौरान पवन साय ने जिला पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और उनके संगठनात्मक दायित्वों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्रवार चल रही गतिविधियों की जानकारी लेते हुए, आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, नियमित संगठनात्मक प्रवास तथा पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों को धरातल पर प्रभावी तरीके से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम में भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें