सेवा संकल्प अभियान के लिए जिला स्तरीय समिति गठित, कलेक्टर होंगी अध्यक्ष

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,9सितंबर2026

छत्तीसगढ़ शासन के जनसम्पर्क विभाग के, निर्देशानुसार जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने जिला स्तरीय समिति का गठन किया हैं।समिति का उद्देश्य अभियान की कार्ययोजना तैयार करने, विभिन्न नोडल विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने, अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करने तथा अभियान में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना हैं।

🟠कलेक्टर अध्यक्ष, जिला पंचायत CEO नोडल अधिकारी

गठित जिला स्तरीय समिति में कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी को अध्यक्ष तथा जिला पंचायत CEO डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।समिति में पुलिस अधीक्षक, वनमंडलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, जिला खाद्य अधिकारी तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को सदस्य बनाया गया हैं।इसके अलावा कार्यपालन अभियंता जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला परिवहन अधिकारी, सहायक संचालक जनसम्पर्क, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा ई-जिला प्रबंधक चिप्स भी समिति के सदस्य होंगे।

🟠विभागों और स्थानीय निकायों को दिए निर्देश

कलेक्टर ने जिले के सभी संबंधित विभाग प्रमुखों को, अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को भी आवश्यक समन्वय एवं कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।जिला प्रशासन के अनुसार, समिति अभियान की गतिविधियों की निगरानी के साथ-साथ विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगी, ताकि सेवा संकल्प अभियान का प्रभावी संचालन और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें