समाज के सभी वर्ग मिलकर सेवा संकल्प को बनाएं जनआंदोलन : सुरेंद्र यादव

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,13सितंबर2026

गौ सेवक श्री सुरेंद्र यादव ने जिलेवासियों,समाज प्रमुखों और सामाजिक सेवा संगठनों से, 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की हैं। उन्होंने कहा,कि सेवा और जनकल्याण के कार्यों में समाज की सामूहिक भागीदारी से,अभियान को व्यापक और प्रभावी बनाया जा सकता हैं।यादव ने कहा,कि ‘सेवा मेरा योगदान’ सहित अभियान की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को सेवा कार्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। सेवा कार्य केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं हैं,बल्कि सामूहिक प्रयासों से इसे जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता हैं।

उन्होंने जिले के सभी सामाजिक संगठनों और समाज प्रमुखों से अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा,कि जब समाज का हर वर्ग अपनी क्षमता के अनुसार सेवा कार्यों में योगदान देगा, तो सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य और अधिक प्रभावी ढंग से पूरा होगा। यादव ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अभियान से जुड़कर सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना को मजबूत करें तथा समाजहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें