संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,14सितंबर2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से 17 सितंबर से,17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ में पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ शामिल होने की अपील की हैं। उन्होंने कहा,कि सेवा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे में प्रदेश का हर नागरिक अपनी सहभागिता से इस अभियान को जनसेवा और जनभागीदारी के व्यापक उत्सव में बदल सकता हैं।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के नाम जारी अपील में कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किए हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर देशभर में एक महीने तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा हैं।
🟠स्वच्छता से लेकर जरूरतमंदों की मदद तक जुड़ें
CM साय ने कहा,कि अभियान के दौरान प्रदेशवासी अपने गांव, शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता और जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का भी आह्वान किया।उन्होंने कहा,कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण और विकास की योजनाओं से लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया हैं। पक्का आवास, स्वच्छ पेयजल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ हैं। विकास की इन उपलब्धियों के केंद्र में आम नागरिकों के पूरे होते सपने और बढ़ता आत्मविश्वास हैं।
🟠17 सितंबर की शाम 7 बजे जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे प्रत्येक परिवार अपने घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाए। साथ ही अपने आसपास के लाभार्थी परिवारों को भी इस पहल से जोड़ें।उन्होंने कहा,कि ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन के लिए छत्तीसगढ़वासियों की शुभकामनाओं का प्रतीक होने के साथ-साथ सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प का प्रतीक बने।
🟠विकसित छत्तीसगढ़ की भागीदारी का संकल्प
CM साय ने कहा,कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब गांव विकसित हों, शहर आगे बढ़ें और प्रत्येक परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़े। सेवा संकल्प अभियान समाज के हर वर्ग को अपनी क्षमता के अनुसार सेवा कार्य करने का अवसर देगा।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया,कि सभी मिलकर सेवा संकल्प अभियान को छत्तीसगढ़ में जनभागीदारी का उत्सव बनाएं और सेवा व जनकल्याण के कार्यों से जुड़कर विकसित भारत के निर्माण में विकसित छत्तीसगढ़ की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करें।












