सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,15सितंबर2026

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए,नगरीय निकायों को अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने के निर्देश दिए। नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रदेश के, सभी नगर निगमों के महापौरों, आयुक्तों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई।17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के दौरान जनसेवा, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उप मुख्यमंत्री साव ने समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

🟠गतिविधियों का होगा व्यापक आयोजन

अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘सेवा की कहानी’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा—मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘रंगोली राष्ट्र’ और ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का समापन 17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ—पंचायत से पार्लियामेंट’ के साथ प्रस्तावित हैं।🟠लाभार्थियों की कहानियां होंगी अभियान का चेहरा

उप मुख्यमंत्री ने अभियान के दौरान होने वाले कार्यक्रमों का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गतिविधि की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाए और उसकी रील बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की जाए।उन्होंने विशेष रूप से ‘सेवा की कहानी’ के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की वास्तविक और प्रेरणादायी कहानियों को सामने लाने पर जोर दिया। उनका कहना था,कि योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलावों को सामने लाने से दूसरे लोग भी प्रेरित होंगे।वहीं ‘सेवा सेतु अभियान’ के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और योजनाओं की जानकारी व सुविधाएं एक स्थान पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

🟠‘स्वच्छता ही सेवा’ को जनआंदोलन बनाने पर जोर

बैठक में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ की गतिविधियों को भी जनभागीदारी के साथ संचालित करने पर चर्चा हुई। साव ने जनप्रतिनिधियों से नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों को जोड़कर स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।उन्होंने ऐसे स्थानों को चिन्हित कर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए, जहां इसके प्रभावी परिणाम दिखाई दे सकें। साथ ही अभियान से पहले और बाद की स्थिति का रिकॉर्ड रखने को कहा, ताकि स्वच्छता कार्यों से हुए,वास्तविक बदलावों को सामने लाया जा सके।उप मुख्यमंत्री ने अभियान की नियमित निगरानी, समयबद्ध क्रियान्वयन और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा,कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ सेवा भावना, जनभागीदारी और विकास के संकल्प को जमीनी बदलाव से जोड़ने का माध्यम बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें