तीन साल से बदहाल पखांजूर-संगम सड़क पर कांग्रेस का चक्काजाम, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

डेनियल सेप्टी,पखांजुर,छत्तीसगढ़,16सितंबर2026

पखांजूर से संगम को जोड़ने वाली जर्जर सड़क की बदहाली को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया हैं। सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने,एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के साथ चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग करते हुए प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया हैं।कांग्रेस नेताओं का कहना हैं,कि पिछले करीब तीन वर्षों से सड़क खराब हालत में हैं। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, खराब सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की स्थिति भी बनी रहती हैं।🟠सैकड़ों गांवों के लोगों का प्रमुख मार्ग

पखांजूर-संगम मार्ग से आसपास के सैकड़ों गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं। कांग्रेस का आरोप हैं,कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार अपने निजी खर्च से गड्ढों की मरम्मत कराई, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक सड़क की स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई हैं।धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क की बदहाली को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से मांग किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ हैं।🟠15 दिन में मरम्मत नहीं हुई तो SDM कार्यालय के सामने प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में सड़क की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ,तो एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।विरोध के दौरान कांग्रेसियों ने सड़क पर नींबू काटकर यज्ञ भी किया और क्षेत्र की समस्या की ओर प्रशासन एवं सांसद भोजराज नाग का ध्यान आकर्षित करते हुए,सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की।प्रदर्शन में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राजदीप हालदार, कांग्रेस कार्यकर्ता रूपसिंह पोटाई, ब्लॉक अध्यक्ष इन्द्रजीत विश्वास सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर पखांजूर तहसीलदार केतन कुमार भैयार भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें