भगवान बलराम जयंती पर कृषक दिवस का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,16सितंबर2026

भगवान बलराम जयंती के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विभाग, बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र जाबर में कृषक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में भगवान बलराम के कृषि और कृषक जीवन में योगदान को याद करते हुए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत पद्धतियों को अपनाकर उत्पादन एवं आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में कृषि स्थायी समिति के सभापति बद्री यादव और किसान मोर्चा के, वरिष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल कृष्ण मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने कृषक जीवन में भगवान बलराम के महत्व को रेखांकित करते हुए, किसानों से आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

🟠उन्नत तकनीक और विभागीय योजनाओं पर चर्चा

कृषक दिवस के दौरान किसानों से खेती-किसानी से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया गया। कृषि अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, आधुनिक खेती की पद्धतियों और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।अधिकारियों ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। चर्चा के दौरान कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ खेती को, अधिक लाभकारी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर भी जानकारी साझा की गई।कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि डॉ. परमानंद वर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।कृषक दिवस के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने, वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने और कृषि के साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें