न्यूज डेस्क,सरगुजा,छत्तीसगढ़,17सितंबर2026
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सरगुजा पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की हैं। यातायात शाखा की चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते मिले 5 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें चार मोटरसाइकिल चालक और एक पिकअप वाहन चालक शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, सभी वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई। इसके बाद उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामलों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
🟠चार बाइक और एक पिकअप चालक पर कार्रवाई
यातायात पुलिस की कार्रवाई में मोटरसाइकिल क्रमांक CG-15-DD-6806 के चालक राहुल, उम्र 26 वर्ष, निवासी मुक्तिपारा अंबिकापुर को शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया।इसी तरह मोटरसाइकिल क्रमांक CG-29-AH-6470 के चालक विफल, उम्र 25 वर्ष, निवासी करसू, सूरजपुर, मोटरसाइकिल क्रमांक CG-15-ED-0671 के चालक उदय मानिकपुरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी प्रतापपुर और मोटरसाइकिल क्रमांक CG-15-ED-3269 के चालक प्रितेश एक्का, उम्र 25 वर्ष, निवासी अंबिकापुर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।पांचवें मामले में पिकअप वाहन क्रमांक JH-03-AY-0816 के चालक देवव्रत मंडल, उम्र 30 वर्ष, निवासी रामचंद्रपुर, बलरामपुर को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया।
🟠कोर्ट ने लगाया 50 हजार रुपये का अर्थदंड
पुलिस ने पांचों मामलों में धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने सभी पांच वाहन चालकों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। इस तरह कुल 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।सरगुजा पुलिस के अनुसार सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।पूरी कार्रवाई में यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त सहित यातायात शाखा के अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय रहे।












