अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,19सितंबर2026
वन अधिकार अधिनियम,2006 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बलरामपुर जिले में,तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई हैं। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीए-जेजीयूए) के अंतर्गत,जिले के चयनित ग्रामों में तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने के लिए सिविल सोसायटी ऑर्गेनाइजेशन और स्थानीय संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं।चयनित संस्थाओं की भूमिका ग्राम सभाओं को वन अधिकार से जुड़े कार्यों में तकनीकी सहायता देने की होगी। इसके तहत विभागीय योजनाओं के माध्यम से आजीविका संवर्धन, वन प्रबंधन और सामुदायिक वन संसाधनों के बेहतर प्रबंधन में सहयोग किया जाएगा।
🟠सामुदायिक वन अधिकारों की प्रक्रिया में मिलेगी मदद
तकनीकी सहयोगी संस्था सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों की मान्यता प्रक्रिया में दावा निर्धारण, पारंपरिक सीमाओं के सीमांकन और मानचित्रण जैसे कार्यों में ग्राम सभाओं को सहयोग देगी। इसके अलावा सामुदायिक वन संसाधनों के प्रबंधन से संबंधित गतिविधियों में भी तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।इस पहल का उद्देश्य वन अधिकार अधिनियम के तहत होने वाली प्रक्रियाओं को तकनीकी सहयोग प्रदान करना और ग्राम स्तर पर सामुदायिक वन संसाधनों से जुड़े कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाना हैं।
🟠तीन साल का अनुभव और दर्पण पोर्टल पंजीयन जरूरी
आवेदन करने वाली संस्था का सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 अथवा राज्य सोसायटी पंजीकरण के तहत पंजीकृत होना जरूरी हैं। इसके अलावा सार्वजनिक ट्रस्ट या कंपनी अधिनियम 2013 के तहत पंजीकृत गैर-लाभकारी संस्था भी निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकती हैं।पात्रता के लिए संस्था का गत वर्ष तक का वित्तीय ऑडिट पूर्ण होना और नीति आयोग के दर्पण पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य हैं। साथ ही आवेदक संस्था को छत्तीसगढ़ के किसी जिले या विकासखंड में वन अधिकार अधिनियम, 2006 के क्रियान्वयन का कम से कम तीन वर्षों का अनुभव होना चाहिए।
🟠25 सितंबर शाम 5:30 बजे तक जमा होंगे आवेदन
इच्छुक एवं पात्र संस्थाएं निर्धारित मापदंडों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर,अपना आवेदन 25 सितंबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, बलरामपुर-रामानुजगंज में उपस्थित होकर जमा कर सकती हैं।आवेदन और चयन से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला सूचना पटल तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट balrampur.nic.in पर उपलब्ध हैं।इस प्रक्रिया के माध्यम से चयनित संस्थाएं जिले के चयनित ग्रामों में वन अधिकार, सामुदायिक वन संसाधन और वन प्रबंधन से जुड़े कार्यों में ग्राम सभाओं को तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगी।












