व्यापार के नाम पर 4.80 करोड़ लेने का आरोप, 2.08 करोड़ बकाया,आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,21सितंबर2026

व्यापार के नाम पर करोड़ों रुपये की रकम लेने, बकाया राशि वापस नहीं करने और धमकी देने के मामले में, अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सुजीत जायसवाल को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के अनुसार,आरोपी ने व्यापार के नाम पर शिकायतकर्ता से कुल 4 करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपये लिए थे। इनमें से 2 करोड़ 72 लाख रुपये वापस किए गए, जबकि 2 करोड़ 8 लाख 50 हजार रुपये की राशि बकाया बताई गई हैं।पुलिस के मुताबिक आरोपी सुजीत जायसवाल (48) निवासी गोधनपुर, वसुंधरा बिहार रोड, अंबिकापुर प्रतीक स्टील ट्रेडर्स का संचालक हैं। शिकायतकर्ता और आरोपी की पहले से जान-पहचान थी।

🟠व्यापार के नाम पर रकम लेने का आरोप

शिकायत के अनुसार, सुजीत जायसवाल ने व्यापार करने की बात कहकर शिकायतकर्ता से रकम मांगी। इसके बाद 13 अगस्त 2021 से 25 नवंबर 2022 के बीच शिकायतकर्ता ने कुल 4,80,50,000 रुपये दिए।बाद में रकम वापस मांगने पर आरोपी द्वारा 2,72,00,000 रुपये लौटाए गए, लेकिन शेष 2,08,50,000 रुपये वापस नहीं किए गए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया,कि आरोपी ने धर्मकांटा और इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के नाम पर भी अतिरिक्त रकम ली, लेकिन न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई गई और न ही रकम वापस की गई।

🟠बकाया रकम मांगने पर धमकी देने का आरोप

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता द्वारा अपनी रकम वापस मांगने पर आरोपी ने उसे और उसके परिवार को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी तथा गाली-गलौज की।शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 398/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने धारा 318(4), 296, 351(3) और 316(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

🟠पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

मामले को गंभीरता से लेते हुए,डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) ने कोतवाली पुलिस टीम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।विवेचना के दौरान शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी सुजीत जायसवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने व्यापार के नाम पर रकम लेकर ठगी करने की बात स्वीकार की।विवेचना में आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

🟠इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, साइबर सेल प्रभारी एएसआई अजीत मिश्रा, एएसआई विवेक पाण्डेय, एएसआई अदीप प्रताप सिंह, आरक्षक एहसान फिरदौशी, अशोक यादव, रमेश राजवाड़े, संजीव चौबे और देवेंद्र पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें