संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,20सितंबर2026
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा प्रवास के दौरान,भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मुख्यमंत्री साय का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान दोनों राज्यों के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा केवल पड़ोसी राज्य ही नहीं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच लंबे समय से आत्मीय संबंध रहे हैं।
🟠बेहतर समन्वय से क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति
मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग को और मजबूत करने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकास और जनकल्याण से जुड़े मामलों में दोनों राज्यों के बीच बेहतर तालमेल से सीमावर्ती क्षेत्रों सहित दोनों राज्यों के नागरिकों को लाभ मिल सकता हैं।उन्होंने कहा,कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच सामाजिक एवं सांस्कृतिक संबंधों की मजबूत विरासत हैं। ऐसे में विकास से जुड़े विषयों पर आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने से पूरे क्षेत्र की प्रगति को नई गति मिल सकती हैं।मुख्यमंत्री साय की ओडिशा यात्रा के दौरान हुई यह मुलाकात दोनों राज्यों के बीच आपसी संबंधों और सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण रही।












