जमीन के हिस्से को लेकर विवाद, चचेरे भाई की डंडे से पीटकर हत्या,12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,20सितंबर2026

जमीन के हिस्से को लेकर हुए,विवाद में चचेरे भाई की डंडे से वार कर हत्या करने के मामले में सारंगढ़ पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुबेलाल चौहान (41) निवासी धौराभाटा, थाना सारंगढ़ के रूप में हुई हैं।पुलिस के अनुसार, घटना 18 सितंबर 2026 की हैं। धौराभाटा निवासी अंचल चौहान ने थाना सारंगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई,कि उसके पिता च्यवन लाल चौहान के साथ उनके चचेरे भाई सुबेलाल चौहान ने डंडे से मारपीट की हैं। हमले में च्यवन लाल के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन और आसपास के लोग उन्हें तत्काल जिला अस्पताल सारंगढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

🟠जमीन अपने नाम कराने की बात पर हुआ विवाद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराध क्रमांक 466/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ शव का निरीक्षण और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई।जांच में पुलिस को पता चला,कि घटना के समय च्यवन लाल गणेश पंडाल से भजन की पुस्तक लेने के बाद अपने घर लौट रहे थे। घर के सामने उनका चचेरा भाई सुबेलाल बैठा हुआ था। पुलिस के अनुसार, सुबेलाल ने च्यवन लाल से अपने हिस्से की जमीन उसके नाम करने की बात कही। इसी मुद्दे पर दोनों के बीच विवाद हो गया।पुलिस के मुताबिक, च्यवन लाल द्वारा जमीन को अपना बताते हुए सुबेलाल के नाम करने से इनकार करने पर आरोपी कथित तौर पर गुस्से में आ गया और उसने लकड़ी के डंडे से च्यवन लाल के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद च्यवन लाल घायल होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

🟠पूछताछ के बाद डंडा और कपड़े बरामद

घटना के बाद पुलिस ने संदेही सुबेलाल चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और वारदात के समय पहने कपड़े बरामद कर विधिवत जब्त किए।जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को 19 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा हैं।

🟠पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश पर गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल के निर्देशन और एसडीओपी गोविंद सिंह दीवान के मार्गदर्शन में सारंगढ़ पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की।कार्रवाई में एसडीओपी गोविंद सिंह दीवान, एफएसएल अधिकारी संजय प्रसाद, थाना प्रभारी प्रमोद यादव, एएसआई प्रकाश रजक, प्रधान आरक्षक अर्जुन पटेल, सोनसाय यादव, महेंद्र मार्को, आरक्षक विमल जांगड़े, भारत भूषण, नंदू भारद्वाज, योगेश सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें