न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,21सितंबर2026
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने, त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल टॉर्च भी जब्त की हैं।पुलिस के अनुसार, प्रार्थी राजा अगरिया, निवासी श्रीगढ़ महादेव तालाब के पास, ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक 11 सितंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे प्रार्थी अपने दोस्त बीरू के साथ घर पर था। इसी दौरान पुरानी रंजिश और तालाब में मछली मारने की बात को लेकर गोलू विश्वकर्मा कथित तौर पर घर में घुस आया।
🟠गाली-गलौज के बाद मारपीट का आरोप
शिकायत के अनुसार,आरोपी ने प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के तथा टॉर्च से मारपीट की। प्रार्थी के भाई-बहन ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 640/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 115(2) और 331(6) के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की।
🟠मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार
मामले में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ गवाहों के बयान दर्ज किए। इसके बाद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी गोलू विश्वकर्मा (25) को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया।आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टॉर्च जब्त की गई। विवेचना में अपराध से संबंधित साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
🟠पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह,उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह तथा आरक्षक आनंद गुप्ता, शिव राजवाड़े और अमित विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस के अनुसार,आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी हैं।












