अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,23सितंबर2026
घरों की छतों को सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उत्पादन का जरिया बनाने के उद्देश्य से,पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रचार अभियान शुरू किया गया हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला संयुक्त कार्यालय से तीन प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये प्रचार रथ जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को योजना के लाभ, सब्सिडी और सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया की जानकारी देंगे।प्रचार रथ को जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी और जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
🟠बिजली उपभोक्ताओं को ऊर्जादाता बनाने पर जोर
कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा,कि पीएम सूर्य घर योजना आमजन को केंद्र में रखकर संचालित की जा रही हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा,कि घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर लोग अपनी बिजली जरूरतों को पूरा करने के साथ बिजली बिल में भी राहत पा सकते हैं,और अतिरिक्त बिजली उत्पादन की स्थिति में आय का अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं।
🟠1 से 3 किलोवाट तक सोलर पैनल पर सब्सिडी
योजना के तहत 1 से 3 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल लगाए जा सकते हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, इससे प्रतिमाह करीब 100 से 360 यूनिट तक बिजली उत्पादन हो सकता हैं। केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी के माध्यम से 1 किलोवाट पर 45 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर 90 हजार रुपये और 3 किलोवाट पर 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सहायता का प्रावधान बताया गया हैं।इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को बैंक ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रशासन के अनुसार, ऋण की मासिक किस्त बिजली बिल में होने वाली संभावित बचत की तुलना में कम हो सकती हैं। अतिरिक्त बिजली उत्पादन होने पर उपभोक्ताओं के लिए आय का अवसर भी बन सकता हैं।
🟠पहले चरण में तीन क्षेत्रों में पहुंचेगा प्रचार अभियान
पीएम सूर्य घर योजना के प्रचार रथ पहले चरण में बलरामपुर, राजपुर और वाड्रफनगर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचेंगे। इस दौरान ग्रामीणों और शहरवासियों को योजना से जुड़ने की प्रक्रिया, सोलर पैनल, सब्सिडी और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद प्रचार अभियान के माध्यम से पूरे जिले को कवर किया जाएगा।प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ना और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना हैं। योजना की जानकारी एवं आवेदन के लिए pmsuryaghar.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1912 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।












