आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

  • संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,24सितंबर2026

राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत,आयोजित आयुर्वेद सेवा सम्मेलन,रक्तदान महाकुंभ एवं वृहद स्वास्थ्य जांच शिविर में सेवा और जनभागीदारी का बड़ा आयोजन देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान एक ही दिन में 1000 से अधिक महिलाओं के रक्तदान की पहल को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।आयोजन के लिए 3600 से अधिक महिलाओं ने रक्तदान के लिए पंजीयन कराया था और रक्तदान के लिए 200 बेड की व्यवस्था की गई थी। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री साय को इस उपलब्धि का प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान किया।

🟠रक्तदान को बताया मानवता की बड़ी सेवा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक हैं। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकती हैं। उन्होंने रक्तदान, देहदान और अंगदान के लिए आगे आए नागरिकों की सेवा भावना की सराहना की।मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रदेशभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रक्तदान से लेकर जरूरतमंद बच्चों के लिए पुस्तक, खिलौने और स्टेशनरी एकत्र करने तक की गतिविधियां अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ रही हैं।रक्तदान महाकुंभ में महिला और पुरुष दोनों वर्गों की भागीदारी रही। आयोजन में करीब 2500 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया था। मुख्यमंत्री ने कहा,कि महिलाओं और युवाओं की बढ़ती भागीदारी समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करती हैं।

🟠प्रोजेक्ट दधीचि के तहत 31 लोगों ने लिया देहदान का संकल्प

कार्यक्रम में प्रोजेक्ट दधीचि के तहत 31 लोगों ने देहदान का संकल्प लिया। इनमें पद्मश्री एवं धरसींवा विधायक अनुज शर्मा भी शामिल रहे। आयोजन में बताया गया कि प्रोजेक्ट दधीचि के अंतर्गत अब तक 103 लोग देहदान का संकल्प ले चुके हैं।मुख्यमंत्री ने कहा,कि जीवन के बाद भी किसी के काम आने का संकल्प मानव सेवा की प्रेरणादायी भावना हैं। देहदान चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के लिए महत्वपूर्ण हैं,जबकि अंगदान जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद ला सकता हैं।

🟠आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की धरोहर

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री  साय ने कहा,कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने भगवान धन्वंतरि तथा आचार्य चरक और सुश्रुत की चिकित्सा परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि आयुर्वेद आज भी स्वस्थ जीवन और मानव कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं।उन्होंने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा जैसी भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा हैं। स्वस्थ और सशक्त छत्तीसगढ़ के लिए नागरिकों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा हैं।

🟠जरूरतमंद बच्चों के लिए पुस्तक, खिलौने और स्टेशनरी कलेक्शन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान और स्वास्थ्य जांच के साथ जरूरतमंद बच्चों के लिए बुक, टॉय और स्टेशनरी कलेक्शन की पहल भी की गई। आयोजन स्थल पर तीनों के लिए अलग-अलग संग्रह केंद्र बनाए गए थे।मुख्यमंत्री ने कहा,कि सेवा का अर्थ केवल एक क्षेत्र में सहयोग करना नहीं, बल्कि समाज में जहां जरूरत हो, वहां संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ना हैं। बच्चों तक पुस्तकें, खिलौने और अध्ययन सामग्री पहुंचाने की पहल उनकी शिक्षा और विकास में उपयोगी हो सकती हैं।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर सेवा संकल्प अभियान की विभिन्न गतिविधियों और आयुर्वेद से जुड़े स्टॉलों का अवलोकन किया तथा आयोजकों और प्रतिभागियों से चर्चा की।

🟠स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार पर स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा हैं। उन्होंने रक्तदान महाकुंभ में करीब 2500 यूनिट रक्तदान के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा, कि स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण सहायता हैं।उन्होंने बताया,कि प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने के साथ एलोपैथी के अलावा आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में भी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा हैं। उनके अनुसार चार नए योग एवं नेचुरोपैथी अस्पताल विकसित किए जा रहे हैं। रायपुर में एनआईटी के सामने 100 बिस्तरीय आयुर्वेदिक अस्पताल तैयार किया जा रहा हैं,जबकि बिलासपुर में नए आयुर्वेदिक अस्पताल भवन का निर्माण प्रगति पर हैं।स्वास्थ्य मंत्री ने नागरिकों से आयुष मेले, स्वास्थ्य जांच शिविरों और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।

🟠बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक रहे मौजूद

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, विधायक एवं पद्मश्री अनुज शर्मा, विधायक प्रबोध मिंज सहित विभिन्न निगम-मंडलों के अध्यक्ष, प्रशासनिक अधिकारी, अर्धसैनिक बल एवं सेना के अधिकारी-जवान तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें