बलरामपुर में खनन परियोजनाओं की समीक्षा, कलेक्टर ने नवीन खदानों की प्रगति पर ली जानकारी

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,24सितंबर2026

जिले में खनिज संसाधनों से जुड़ी मौजूदा और प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति को लेकर,कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने खनिज पट्टा धारकों, समेकित अनुज्ञप्ति धारकों और पूर्वेक्षण अनुज्ञप्ति धारकों की बैठक ली। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न परियोजनाओं की बिंदुवार जानकारी लेते हुए,उनके क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों पर चर्चा की और प्रगति की समीक्षा की।

🟠बॉक्साइट, ग्रेफाइट और कोयले के आठ प्रमुख खनिज पट्टे

बलरामपुर-रामानुजगंज जिला बॉक्साइट, ग्रेफाइट और कोयले जैसे प्रमुख खनिजों के लिए जाना जाता हैं। जिले में वर्तमान में आठ मुख्य खनिज पट्टे मौजूद हैं। इनमें कुसमी तहसील की बॉक्साइट खदानें, रामानुजगंज तहसील की ग्रेफाइट खदान और राजपुर तहसील की कोयला परियोजनाएं शामिल हैं।इसके अलावा दामचुआं और सुरबेना खजरी बॉक्साइट ब्लॉक तथा मुरका-बसेरा और केन्नापारा ग्रेफाइट ब्लॉक के लिए समेकित अनुज्ञप्तियां स्वीकृत की गई हैं।

🟠नई खदानों की प्रगति पर भी चर्चा

बैठक में प्रस्तावित नवीन खदानों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। आरेगा-रेवतीपुर ग्रेफाइट एवं वैनेडियम ब्लॉक का माइनिंग प्लान अनुमोदित हो चुका हैं,और इसका टीओआर भी स्वीकृत हैं।वहीं डिण्डो-बेलकुर्ता-बसेरा ग्रेफाइट ब्लॉक के लिए राज्य शासन की ओर से आशय पत्र जारी किया गया हैं। केन्नापारा ग्रेफाइट ब्लॉक में करीब 4926 मीटर ड्रिलिंग का कार्य पूरा किया जा चुका हैं।

🟠समुदाय की सहमति के बाद बोरहोल कार्य की तैयारी

बैठक में उलिया-गम्हारडीह कोल ब्लॉक की प्रगति की भी जानकारी ली गई। प्रशासन की पहल पर समुदाय की, सहमति प्राप्त होने के बाद अब वर्षा ऋतु समाप्त होने के उपरांत यहां बोरहोल का कार्य शुरू किए जाने की तैयारी हैं।कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों और परियोजना प्रतिनिधियों से प्रगति की जानकारी लेते हुए,परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर चर्चा की।बैठक में खनिज अधिकारी राहुल गुलाटी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा खनिज पट्टा धारकों और अनुज्ञप्ति धारकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें