यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में आग से जनहानि,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,25सितंबर2026

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में आग लगने से हुई जनहानि की घटना पर,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया हैं। उन्होंने हादसे को बेहद हृदयविदारक और पीड़ादायक बताते हुए,दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में आग लगने की दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद हैं। इस हृदयविदारक हादसे से प्रभावित परिवारों के प्रति उन्होंने अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की,कि दुर्घटना में दिवंगत लोगों की आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए,उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की हैं।मुख्यमंत्री साय ने इस दुःखद घटना को लेकर अपनी संवेदनाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें