बाढ़ और जलभराव से निपटने प्रशासन अलर्ट, जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता; CM साय ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,26सितंबर2026

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश से उत्पन्न बाढ़ और जलभराव की स्थिति को देखते हुए,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी संबंधित जिला कलेक्टरों को पूरी, सतर्कता के साथ राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया,कि प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए और आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

🟠निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास विशेष निगरानी

मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा,कि निचले इलाकों तथा नदी-नालों के आसपास बसे गांवों और बस्तियों पर विशेष नजर रखी जाए।जलस्तर बढ़ने या बाढ़ की आशंका होने पर लोगों को समय रहते सचेत करने और जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

🟠राहत-बचाव दल संसाधनों के साथ रहें तैयार

आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना को देखते हुए, मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। राहत एवं बचाव दलों को आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार रखने को कहा गया हैं।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निकाय, पंचायत और संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों तक तत्काल मदद पहुंचाई जा सके।

🟠आश्रय,भोजन और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों की जरूरत के अनुसार सुरक्षित आश्रय, भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।इसके साथ ही जलभराव वाले मार्गों, पुल-पुलियों और तेज बहाव वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने को कहा गया हैं। जोखिम वाले स्थानों पर लोगों की आवाजाही रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

🟠मैदानी अमले को सक्रिय रखने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा,कि राज्य शासन बाढ़ और जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा हैं। उन्होंने कलेक्टरों को मैदानी अमले को पूरी तरह सक्रिय रखने और स्थानीय स्तर से मिलने वाली प्रत्येक सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने प्रशासन को किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयार रहने पर जोर दिया।

🟠CM साय की प्रदेशवासियों से सावधानी बरतने की अपील

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से भी सावधानी बरतने की अपील की हैं। उन्होंने कहा,कि लोग अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों,उफनते नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों पर न जाएं।उन्होंने नागरिकों से जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी एडवाइजरी और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की हैं,ताकि बारिश और जलभराव की स्थिति में किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें