बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा,पिकअप पलटने से 2 की मौत

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,6अक्टूबर2026

बलरामपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा करौंधा थाना क्षेत्र में हुआ,जहां करीब 20 लोगों को लेकर जा रही एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों में भी हड़कंप की स्थिति बन गई।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को तत्काल उपचार के लिए कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया हैं।

🟠करीब 20 लोगों को लेकर जा रही थी पिकअप

जानकारी के अनुसार, पिकअप में करीब 20 लोग सवार थे और वाहन करौंधा थाना क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई।हादसा अचानक होने के कारण वाहन में सवार लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। पिकअप के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

 

🟠हादसे में दो लोगों की मौत

हादसा इतना गंभीर था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई हैं। वहीं, कई अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।मृतकों की पहचान और हादसे में घायल लोगों की संख्या से जुड़ी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई हैं।

🟠कुसमी CHC में घायलों का उपचार

हादसे के बाद घायलों को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायलों की जांच कर प्राथमिक उपचार शुरू किया।जिन घायलों की हालत गंभीर बताई गई, उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया हैं। चिकित्सा विभाग की टीम घायलों के उपचार में जुटी हुई हैं।

🟠हादसे की वजह की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने सड़क हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं। पिकअप किस वजह से अनियंत्रित हुई, हादसे के समय वाहन की रफ्तार कितनी थी और दुर्घटना के पीछे कोई अन्य कारण था या नहीं,इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही हैं।हादसे के बाद करौंधा क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल हैं। पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें