संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,6अक्टूबर2026
बरसात के बाद धमतरी जिले में सड़क निर्माण और उन्नयन के कार्यों को गति देने की तैयारी शुरू हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग ने जिले में कुल 6 महत्वपूर्ण कार्यों के लिए, 101 करोड़ 23 लाख 55 हजार रुपये की निविदा को मंजूरी दी हैं। इनमें पांच प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के साथ,आमदी नगर पंचायत में फोरलेन गौरव पथ निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य शामिल हैं।उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने निविदाओं को मंजूरी देते हुए, धमतरी संभाग के कार्यपालन अभियंता को चयनित ठेकेदारों एवं निर्माण एजेंसियों को कार्यादेश जारी कर तत्काल काम शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
🟠इन प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प
लोक निर्माण विभाग द्वारा धमतरी जिले में जिन कार्यों को मंजूरी दी गई हैं,उनमें कई महत्वपूर्ण मार्ग शामिल हैं। मेघा रोड तिराहा-स्टेशन रोड-चरमुड़िया-राष्ट्रीय राजमार्ग-30 मार्ग के 3.75 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 14 करोड़ 45 लाख 12 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।इसी तरह पचपेड़ी-तर्रागोंदी-भेलवाकूदा-टिपानी-सेमरा (बी) मार्ग के 5 किलोमीटर हिस्से के लिए 13 करोड़ 32 लाख 82 हजार रुपये की, निविदा मंजूर हुई हैं।छाती-गागरा-कंडेल-देवपुर मार्ग के 9 किलोमीटर हिस्से के लिए 23 करोड़ 12 लाख 46 हजार रुपये, जबकि अर्जुनी-भानपुरी-तरसींवा-कुर्रा-अमलीडीह-हसदा सड़क के 10 किलोमीटर हिस्से के लिए 19 करोड़ 42 लाख 22 हजार रुपये की निविदा स्वीकृत की गई हैं।
🟠23 किलोमीटर राज्य मार्ग का होगा मजबूतीकरण
लोक निर्माण विभाग ने राजनांदगांव-गुंडरदेही-धमतरी-नगरी सिहावा-बोराई राज्य मार्ग के 23 किलोमीटर हिस्से के मजबूतीकरण और डामरीकरण के लिए 11 करोड़ 70 लाख 83 हजार रुपये की निविदा को भी मंजूरी दी हैं।यह मार्ग क्षेत्र के महत्वपूर्ण सड़क संपर्कों में शामिल हैं। इसके मजबूतीकरण और डामरीकरण से सड़क की स्थिति में सुधार के साथ आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद हैं।
🟠आमदी में बनेगा फोरलेन गौरव पथ
इसी राज्य मार्ग में आने वाले आमदी नगर पंचायत में 3.50 किलोमीटर लंबाई के फोरलेन गौरव पथ के निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए 19 करोड़ 26 लाख 10 हजार रुपये की निविदा स्वीकृत की गई हैं।इस कार्य में सड़क निर्माण के साथ गौरव पथ के सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया जाएगा। इससे आमदी क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को बेहतर बनाने के साथ शहर की सड़क व्यवस्था और स्वरूप में बदलाव आने की उम्मीद हैं।
🟠एपीएस बैंक गारंटी की शर्त पर निविदा मंजूर
विभाग ने इन सभी निविदाओं का अनुमोदन अनुबंध से, पहले ठेकेदारों से संपूर्ण कार्यावधि के लिए प्रभावशील एपीएस (Additional Performance Security) की राशि की बैंक गारंटी प्राप्त करने की शर्त पर किया हैं।इसका उद्देश्य स्वीकृत कार्यों के निष्पादन में निर्धारित अनुबंधीय शर्तों और वित्तीय सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करना हैं।
🟠गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष जोर
उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने धमतरी संभाग के कार्यपालन अभियंता को सभी,अनुबंधित कार्यों का संपादन और पर्यवेक्षण विभागीय मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष ध्यान देने को कहा हैं। साथ ही निर्देश दिया गया हैं,कि स्वीकृत कार्यों को किसी अन्य एजेंसी या व्यक्ति को सबलेट न किया जाए और कार्य संपादन के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी को मान्य नहीं किया जाए। साव ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं,कि सभी कार्य अनुबंध में निर्धारित समयावधि के भीतर पूरे हों और उनका निष्पादन प्रशासकीय स्वीकृति तथा उपलब्ध बजट आबंटन की सीमा में ही किया जाए।
🟠सड़क अधोसंरचना को मिलेगी गति
धमतरी जिले में स्वीकृत इन छह कार्यों से जिले के विभिन्न हिस्सों में सड़क अधोसंरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद हैं। चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और डामरीकरण के साथ आमदी में फोरलेन गौरव पथ एवं सौंदर्यीकरण का कार्य स्थानीय सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।












