संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,6अक्टूबर2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन, छत्तीसगढ़ को कौशल विकास, कृषि प्रसंस्करण और वैश्विक निवेश के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण अवसर मिले। राज्य सरकार और सिंगापुर की ITE Education Services के बीच तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया। वहीं Valency International Pte Ltd ने छत्तीसगढ़ में,लगभग ₹350 करोड़ के निवेश से एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब स्थापित करने का प्रस्ताव दिया हैं।राज्य सरकार के अनुसार मुख्यमंत्री की सिंगापुर यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को मिले FDI निवेश प्रस्तावों की कुल राशि अब ₹43,600 करोड़ हो गई हैं। इससे पहले SING Forum में ₹43,250 करोड़ की FDI प्रतिबद्धताओं की रिपोर्ट सामने आई थी।
🟠उद्योगों की जरूरत के मुताबिक तैयार होंगे युवा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार और ITE Education Services, Singapore के बीच तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण को लेकर एमओयू हुआ। मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल ने ITE कॉलेज का भ्रमण कर वहां संचालित उद्योग-आधारित प्रशिक्षण मॉडल को भी समझा।सिंगापुर के ITE संस्थानों में उद्योगों की जरूरत के अनुसार पाठ्यक्रम तैयार करने और प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया जाता हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार Cisco, BYD और Singapore Airlines जैसी कंपनियां भी ITE कॉलेजों के साथ पाठ्यक्रम,प्रशिक्षण और उपकरणों के स्तर पर सहयोग करती हैं।छत्तीसगढ़ में इस तरह के मॉडल से उद्योगों की मांग के अनुरूप पाठ्यक्रम विकसित करने, प्रशिक्षकों की क्षमता बढ़ाने और युवाओं को रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराने में सहयोग मिलने की उम्मीद हैं।मुख्यमंत्री ने कहा,कि निवेश के साथ कुशल मानव संसाधन भी जरूरी हैं। उनका कहना हैं,कि प्रदेश में आने वाले उद्योगों को उनकी जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षित युवा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हों,ताकि युवाओं को अपने ही राज्य में बेहतर रोजगार और करियर के अवसर मिल सकें।
🟠एग्रो और फूड प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का निवेश प्रस्ताव
सिंगापुर मुख्यालय वाली Valency International Pte Ltd को मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए, आमंत्रित किया। कंपनी 22 देशों में कारोबार करती हैं, और प्रस्ताव के अनुसार प्रदेश में एकीकृत एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग तथा एक्सपोर्ट हब स्थापित किया जाएगा।प्रस्तावित हब में काजू, तिल, दलहन और मूंगफली जैसी कृषि उपज की प्रोसेसिंग पर काम किया जाएगा। इससे प्रदेश में ही कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन करने और उन्हें बड़े बाजारों तक पहुंचाने की संभावना बनेगी।एग्रो प्रोसेसिंग का विस्तार होने से किसानों को अपनी उपज के लिए नए बाजार मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स और अन्य संबंधित गतिविधियों में रोजगार के अवसर भी विकसित हो सकते हैं।
🟠सिंगापुर के विदेश मंत्री से मुख्यमंत्री की मुलाकात
सिंगापुर यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने, सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन से भी मुलाकात की। दोनों के बीच छत्तीसगढ़ और सिंगापुर के बीच निवेश, कौशल विकास, शहरी नियोजन और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।बैठक में सिंगापुर के अनुभव और विशेषज्ञता का उपयोग छत्तीसगढ़ में विकास के विभिन्न क्षेत्रों में किस तरह किया जा सकता है, इस पर भी विचार-विमर्श हुआ।
🟠15 से अधिक वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद
सिंगापुर में आयोजित CEO Roundtable के दौरान मुख्यमंत्री ने 15 से अधिक वैश्विक कंपनियों के, प्रतिनिधियों के साथ निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा की। इनमें TCS, SMBC, Tolaram Group, Agrocorp, Indian Ocean Group और Blue Aqua जैसी कंपनियां शामिल थीं।बैठकों में टेक्नोलॉजी, बैंकिंग, एग्रीबिजनेस, एक्वाकल्चर और फूड सेक्टर से जुड़े संभावित निवेश और साझेदारी के अवसरों पर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों को छत्तीसगढ़ की निवेश नीतियों, उपलब्ध संसाधनों और कारोबारी संभावनाओं से अवगत कराया।SING Forum 2026 का आयोजन Singapore Business Federation ने किया था और छत्तीसगढ़ ने विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के नामांकन पर इसमें भाग लिया।
🟠AI और डिजिटल फाइनेंस में सहयोग की संभावनाएं
मुख्यमंत्री ने Global Finance & Technology Network (GFTN) के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की। बैठक में युवाओं को AI और डिजिटल फाइनेंस से जुड़े कौशल का प्रशिक्षण देने, छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेशकों से जोड़ने और नई तकनीकों के लिए, टेक्नोलॉजी लैब स्थापित करने जैसी संभावनाओं पर विचार किया गया।यह पहल प्रदेश में पारंपरिक उद्योगों के साथ-साथ डिजिटल और तकनीकी क्षेत्रों में युवाओं के लिए नए कौशल अवसर विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण हो सकती हैं।
🟠निवेश के साथ कौशल और स्थानीय रोजगार पर जोर
सिंगापुर यात्रा में सामने आए प्रस्तावों का फोकस केवल निवेश आकर्षित करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कौशल विकास, कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन, तकनीक और वैश्विक बाजार से जुड़ाव जैसे क्षेत्रों पर भी रहा।एक ओर ITE Education Services के साथ साझेदारी के जरिए उद्योग आधारित प्रशिक्षण मॉडल को आगे बढ़ाने की कोशिश हैं,वहीं Valency International का प्रस्ताव कृषि क्षेत्र को प्रोसेसिंग और निर्यात से जोड़ने की दिशा में हैं।इन समझौतों और निवेश प्रस्तावों के आगे बढ़ने पर इनके वास्तविक क्रियान्वयन के लिए संबंधित परियोजनाओं की प्रक्रिया, मंजूरी और निवेश चरण महत्वपूर्ण होंगे। मुख्यमंत्री का प्रतिनिधिमंडल 7 अक्टूबर को रायपुर लौटेगा।












