संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,7अक्टूबर2026
छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने और ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले,व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’ के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2026 कर दी हैं। पुरस्कार के लिए चयनित व्यक्ति अथवा संस्था को एक लाख रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।यह पुरस्कार ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में दीर्घकालीन, समर्पित और उल्लेखनीय योगदान को पहचान देने के उद्देश्य से शुरू किया गया हैं। इसके जरिए ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जो ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के अवसर तैयार कर रहे हैं।
🟠ग्रामीण संस्कृति और स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
ग्रामीण पर्यटन केवल पर्यटकों को गांवों तक पहुंचाने तक सीमित नहीं हैं,बल्कि इसके माध्यम से स्थानीय संस्कृति, परंपरा, खान-पान, प्राकृतिक संसाधनों और ऐतिहासिक धरोहरों को भी व्यापक पहचान मिल सकती हैं। इसी उद्देश्य से पुरस्कार के तहत होमस्टे, स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण, प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा तथा समुदाय आधारित पर्यटन गतिविधियों को विशेष महत्व दिया जाएगा।टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, ग्रामीण पर्यटन को स्थानीय रोजगार और आजीविका से जोड़ने वाले प्रयासों का मूल्यांकन किया जाएगा। ऐसे कार्यों को भी महत्व मिलेगा, जिनसे स्थानीय समुदाय की पर्यटन गतिविधियों में भागीदारी बढ़ी हो और पर्यटकों को क्षेत्र की विशिष्ट संस्कृति एवं प्राकृतिक परिवेश का अनुभव प्राप्त हो रहा हो।
🟠छह प्रमुख थीम पर होगा कार्यों का मूल्यांकन
‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार’ के लिए प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन छह प्रमुख थीम के आधार पर किया जाएगा। इनमें एथनिक टूरिज्म, ईको टूरिज्म, धार्मिक पर्यटन, हेरिटेज टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म तथा मेडिकल एंड वेलनेस टूरिज्म शामिल हैं।मूल्यांकन के दौरान ग्रामीण पर्यटन गतिविधियों के विकास, होमस्टे को बढ़ावा देने, स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के अवसर सृजित करने, पर्यटकों को उपलब्ध कराए जा रहे विशेष अनुभवों तथा पर्यटन स्थलों और धरोहरों के संरक्षण जैसे पहलुओं को देखा जाएगा।इसके अलावा स्थानीय समुदाय की भागीदारी और संबंधित क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में हुए बदलाव को भी मूल्यांकन का हिस्सा बनाया जाएगा। आवेदक द्वारा अतीत और वर्तमान में किए गए कार्यों तथा उनके वास्तविक प्रभाव का भी आकलन किया जाएगा।
🟠राज्योत्सव और राज्य स्थापना दिवस समारोह में मिलेगा सम्मान
‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार’ प्रतिवर्ष राज्योत्सव एवं राज्य स्थापना दिवस अलंकरण समारोह में प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे लोगों और संस्थाओं के योगदान को राज्य स्तर पर पहचान दिलाना हैं।महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सम्मान किसी व्यक्ति अथवा संस्था को जीवनकाल में केवल एक बार प्रदान किया जाएगा। इससे पुरस्कार को दीर्घकालीन योगदान और विशिष्ट उपलब्धियों से जोड़कर देखा जा रहा हैं।
🟠व्यक्ति और संस्था दोनों कर सकते हैं आवेदन
छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में कार्य कर रहे पात्र व्यक्ति एवं संस्थाएं इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन में ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में दीर्घकालीन सेवा, उल्लेखनीय उपलब्धियों और समर्पित प्रयासों को, प्राथमिकता दी जाएगी।आवेदकों को निर्धारित प्रारूप में अपना पूर्ण परिचय, पता और फोटोग्राफ के साथ छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवास का प्रमाण-पत्र तथा आधार कार्ड की सत्यापित छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी।
🟠आवेदन के साथ उपलब्धियों का देना होगा विस्तृत विवरण
आवेदन के साथ ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण देना होगा। इसके अलावा प्राप्त अन्य सम्मानों की जानकारी भी उपलब्ध करानी होगी। यदि किसी कार्य के संबंध में समाचार पत्र-पत्रिकाओं में सामग्री या समाचार प्रकाशित हुए हैं, तो उनकी सत्यापित प्रतियां भी उपलब्ध होने पर संलग्न की जा सकती हैं।आवेदक को पुरस्कार स्वीकार करने के संबंध में लिखित सहमति भी देनी होगी। इससे चयन प्रक्रिया में आवेदक की सहमति और उसके कार्यों का दस्तावेजी विवरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
🟠छह सदस्यीय जूरी करेगी प्रविष्टियों का परीक्षण
पुरस्कार के लिए प्राप्त सभी प्रविष्टियों का परीक्षण निर्धारित छह सदस्यीय जूरी द्वारा किया जाएगा। जूरी की कार्यवाही गोपनीय रखी जाएगी। चयन के संबंध में किसी प्रकार की अपील मान्य नहीं होगी।वहीं, यदि किसी शासकीय सेवक द्वारा पुरस्कार के लिए आवेदन किया जाता हैं,तो उसके मामले में सामान्य प्रशासन विभाग की पूर्व अनुमति आवश्यक होगी।
🟠15 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक से भेजना होगा आवेदन
पुरस्कार के लिए निर्धारित प्रारूप में पूर्ण आवेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन इस पते पर भेजा जाना हैं
🔸️प्रबंध संचालक,
🔸️छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड,
🔸️द्वितीय तल, उद्योग भवन,
🔸️रिंग रोड नंबर-1, रायपुर (छत्तीसगढ़)-492001
आवेदन 15 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित पते पर पहुंचना अनिवार्य हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त प्रविष्टियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
पुरस्कार और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए,मोबाइल नंबर 73545-80006 अथवा ई-मेल scmpctb@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता हैं।
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे व्यक्तियों और संस्थाओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी प्रविष्टियां प्रस्तुत करने का आह्वान किया हैं। ‘चेन्दरू’ पुरस्कार के माध्यम से ऐसे प्रयासों को राज्य स्तर पर पहचान देने की पहल की जा रही हैं,जो गांवों की संस्कृति, प्रकृति और परंपराओं को सहेजने के साथ पर्यटन को स्थानीय रोजगार, आजीविका और सतत विकास से जोड़ रहे हैं।












