अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,9अक्टूबर2026
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए, अवसर विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। रामानुजगंज स्थित वन वाटिका को आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 1 करोड़ 49 लाख 70 हजार रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में इन कार्यों की आधारशिला रखी।वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा वनमंडल बलरामपुर की ओर से पर्यावरण वानिकी योजना के अंतर्गत वन वाटिका को बाल वाटिका, जल वाटिका और सौंदर्य वाटिका के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां बच्चों के मनोरंजन, नागरिकों की फिटनेस, प्राकृतिक सुंदरता और जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विकास कार्य पूरे होने के बाद वन वाटिका न केवल नगरवासियों के लिए मनोरंजन का प्रमुख स्थल बन सकती हैं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के पर्यटकों को भी आकर्षित कर सकती हैं।
🟠शहर का ऑक्सीजन जोन बनेगी वन वाटिका: रामविचार नेताम
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रामविचार नेताम ने वन वाटिका को रामानुजगंज का महत्वपूर्ण हरित क्षेत्र बताते हुए कहा,कि इसके विकास से जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिल सकती हैं। उन्होंने इसे शहर का ऑक्सीजन जोन और जैव विविधता संरक्षण का बेहतर उदाहरण बताया।मंत्री ने कहा,कि जिले में कई ऐसे प्राकृतिक और पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जिन्हें अब तक व्यापक पहचान नहीं मिल पाई हैं। इन स्थलों को विकसित करने और लोगों तक उनकी जानकारी पहुंचाने की जरूरत हैं। पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल सकते हैं।उन्होंने कहा,कि वन वाटिका में विकास कार्यों के साथ स्थानीय युवाओं को पर्यटन से जुड़ी सेवाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यशाला की व्यवस्था भी विकसित की जाएगी। इससे युवाओं को पर्यटकों की सहायता, स्थानीय पर्यटन सेवाओं और अन्य संबंधित गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिल सकता हैं।मंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से वन वाटिका का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील करते हुए कहा,कि अधिक से अधिक लोगों तक इस स्थल की जानकारी पहुंचनी चाहिए,ताकि रामानुजगंज की पर्यटन संभावनाओं को आगे बढ़ाया जा सके।
🟠नौका विहार और पैडल बोट से बढ़ेगा आकर्षण
वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी ने वन वाटिका के विकास की कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया, कि पार्क को पांच थीम के आधार पर विकसित करने की योजना हैं। पहले चरण में बाल वाटिका, जल वाटिका और सौंदर्य वाटिका पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।बाल वाटिका में बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अंतर्गत चिल्ड्रन प्ले एरिया,तीन पैगोड़ा और साइनेज बोर्ड बनाए जाएंगे। इससे बच्चों को मनोरंजन के साथ प्रकृति के करीब समय बिताने का अवसर मिलेगा।जल वाटिका में नौका विहार को आकर्षक बनाया जाएगा। इसके लिए फ्लोटिंग प्लेटफॉर्म और पैडल बोट की सुविधा विकसित करने की योजना हैं। इसके साथ आरसीसी ब्रिज, फेंसिंग और टो-वॉल का निर्माण किया जाएगा। बांध के गहरीकरण का कार्य भी प्रस्तावित हैं,जिससे जलक्षेत्र के विस्तार और जल संरक्षण में मदद मिल सकेगी।सौंदर्य वाटिका में हरियाली और नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा। इसके अंतर्गत उद्यान का उन्नयन, ओपन जिम, बैडमिंटन कोर्ट शेड, शौचालय और पेयजल के लिए वाटर फिल्टर स्थापित किए जाएंगे। इन सुविधाओं से स्थानीय नागरिकों को व्यायाम, मनोरंजन और परिवार के साथ समय बिताने के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हो सकेगा।
🟠जैव विविधता संरक्षण और प्रकृति से सीखने का केंद्र बनेगा पार्क
वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी ने बताया,कि वन वाटिका का विकास स्थानीय वनस्पतियों और जलीय जैव विविधता के संरक्षण को ध्यान में रखकर किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण और जैव विविधता के महत्व को समझने का अवसर मिलेगा।प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ पर्यटन सुविधाओं का विकास होने से यह स्थल शैक्षणिक गतिविधियों और पर्यावरण जागरूकता के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता हैं। वहीं, ओपन जिम, उद्यान और अन्य सुविधाओं से नगरवासियों को स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए एक बेहतर स्थान मिलेगा।वन वाटिका को बायोडायवर्सिटी पार्क के रूप में विकसित करने की योजना पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को एक साथ आगे बढ़ाने की पहल हैं। हालांकि, इसकी वास्तविक उपयोगिता विकास कार्यों की गुणवत्ता, रखरखाव और सुविधाओं के नियमित संचालन पर भी निर्भर करेगी।
🟠वन वाटिका के विकास से स्थानीय व्यापार को भी मिलेगी गति
नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने वन वाटिका के विकास कार्यों के लिए आभार जताते हुए कहा,कि यह परियोजना नगर के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा,कि वन वाटिका के विकसित होने से शहर को सुंदर और हरित सार्वजनिक स्थल मिलेगा तथा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना हैं।उन्होंने क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी सुविधाओं के विस्तार का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, पर्यटन स्थल के रूप में वन वाटिका की पहचान बढ़ने से स्थानीय व्यापार और अन्य आर्थिक गतिविधियों को गति मिल सकती हैं।कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की उपाध्यक्ष शीला जायसवाल, जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह, उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, जिला पंचायत सदस्य बद्री यादव, मितगई के सरपंच श्यामलाल मरावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
🟠पर्यटन विकास से रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद
रामानुजगंज की वन वाटिका का प्रस्ताव 1 अगस्त 2026 को भेजा गया था, जिसे 1 सितंबर 2026 को स्वीकृति मिली। अब 1.49 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों के भूमिपूजन के साथ परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया गया हैं।यदि निर्धारित योजना के अनुसार सुविधाएं विकसित होती हैं और उनका बेहतर रखरखाव सुनिश्चित किया जाता हैं,तो वन वाटिका स्थानीय परिवारों, बच्चों, युवाओं और पर्यटकों के लिए उपयोगी स्थल बन सकती हैं। साथ ही, पर्यटन से जुड़ी सेवाओं के विकास के माध्यम से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर तैयार करने में भी मदद मिल सकती हैं।रामानुजगंज की वन वाटिका को लेकर यह पहल पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विकास और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। अब क्षेत्रवासियों की नजर विकास कार्यों की समय पर पूर्णता और सुविधाओं के प्रभावी संचालन पर रहेगी।












