अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,10अक्टूबर2026
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में, आयोजित भव्य शिव गुरु महोत्सव में रविवार को श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। स्थानीय खेल मैदान में आयोजित इस अंतर्राज्यीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री रामविचार नेताम अपनी धर्मपत्नी के साथ शामिल हुए। वहीं, मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचीं बरखा दीदी ने शिव चर्चा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान शिव को गुरु मानकर उनके बताए मार्ग पर चलने और जीवन में सेवा, शांति व सद्भाव अपनाने का संदेश दिया। महोत्सव में छत्तीसगढ़ के साथ झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में शिव शिष्य पहुंचे।
🟠मंत्री रामविचार नेताम ने धर्मपत्नी के साथ की पूजा-अर्चना
शिव गुरु महोत्सव में कृषि मंत्री रामविचार नेताम की उपस्थिति प्रमुख आकर्षण रही। वे अपनी धर्मपत्नी के साथ कार्यक्रम में पहुंचे और पूजा-अर्चना कर आध्यात्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई। इस दौरान उन्होंने संतों का आशीर्वाद भी लिया।महोत्सव में बड़ी संख्या में, श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष स्वरूप दिया। अलग-अलग राज्यों से पहुंचे शिव शिष्यों ने शिव भक्ति और गुरु के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम में धार्मिक गतिविधियों के साथ आध्यात्मिक विचारों को सुनने और समझने का अवसर भी मिला।मंत्री रामविचार नेताम ने इस आयोजन की सराहना करते हुए,शिव को गुरु मानकर सेवा और समर्पण की भावना से जुड़े लोगों के प्रयासों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने शिव शिष्यों के संगठन और उसकी आध्यात्मिक गतिविधियों को समाज में सकारात्मक दिशा देने वाला प्रयास बताया।
🟠बाइट: रामविचार नेताम, कृषि मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
🟠बरखा दीदी की शिव चर्चा बनी महोत्सव का मुख्य आकर्षण
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं बरखा दीदी ने शिव चर्चा के जरिए,श्रद्धालुओं को भगवान शिव के प्रति आस्था और गुरु भाव के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने भगवान शिव को जगतगुरु मानते हुए उनके मार्गदर्शन को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।शिव चर्चा के दौरान जीवन में सकारात्मक सोच, सेवा भावना,आपसी प्रेम और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया गया। बरखा दीदी ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक विचारों को केवल सुनने तक सीमित न रखते हुए,उन्हें अपने व्यवहार और जीवन में उतारने का संदेश दिया।उनकी चर्चा सुनने के लिए बड़ी संख्या में शिव शिष्य मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।
बाइट: बरखा दीदी, मुख्य वक्ता एवं शिव चर्चा प्रमुख
🟠छत्तीसगढ़ के साथ झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश से पहुंचे श्रद्धालु
रामानुजगंज में आयोजित शिव गुरु महोत्सव में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा पड़ोसी राज्यों झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश से भी शिव शिष्य पहुंचे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता ने इस आयोजन को अंतर्राज्यीय स्वरूप प्रदान किया।स्थानीय खेल मैदान में दिनभर धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियां चलती रहीं। भजनों और शिव चर्चा से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम में भाग लिया और भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।इस तरह के आयोजन श्रद्धालुओं को एक मंच पर जोड़ने के साथ, आध्यात्मिक विचारों के आदान-प्रदान का अवसर भी प्रदान करते हैं। महोत्सव में गुरु भाव, सेवा और सामाजिक सद्भाव से जुड़े संदेश प्रमुखता से सामने आए।
🔸️बाइट: श्रद्धालु भक्त
🔸️बाइट: श्रद्धालु भक्त
🟠महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन
दिनभर चले शिव गुरु महोत्सव के अंत में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई।रामानुजगंज में आयोजित इस महोत्सव में कृषि मंत्री रामविचार नेताम की धर्मपत्नी सहित सहभागिता और मुख्य वक्ता बरखा दीदी की शिव चर्चा विशेष आकर्षण रहे। हजारों शिव शिष्यों की मौजूदगी के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बनाया तथा श्रद्धालुओं तक शिव भक्ति, गुरु भाव, सेवा और सद्भाव का संदेश पहुंचाया।












