दीपावली से पहले भिलाई को कचरामुक्त करने का अल्टीमेटम,प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा सख्त, बोले नागरिक सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं

न्यूज डेस्क,भिलाई,छत्तीसगढ़,11अक्टूबर2026

दीपावली से पहले भिलाई शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सख्त रुख अपनाया हैं। विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने भिलाई नगर निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं, कि नागरिक सेवाओं में किसी भी तरह की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से रोज सुबह फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने, शिकायतों का समय पर निराकरण करने और अधूरे निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा कराने को कहा।नवा रायपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में भिलाई नगर निगम के लंबित कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, आवास निर्माण, जल प्रबंधन, राजस्व वसूली और डिजिटल सेवाओं की समीक्षा की गई। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने और नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए।

🟠’नागरिक कस्टमर हैं, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं’

समीक्षा बैठक के दौरान सोनमणि बोरा ने कहा,कि नागरिकों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और शिकायतों के समाधान में अनावश्यक देरी न हो।उन्होंने जोन कमिश्नरों, उपायुक्तों और अपर आयुक्तों को प्रतिदिन सुबह मॉर्निंग विजिट करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई, पेयजल, निर्माण कार्यों और अन्य नागरिक सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण करना होगा। निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों और कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट निर्धारित ग्रुप में साझा करने को कहा गया, ताकि जरूरी सुधार समय पर किए जा सकें।🟠दीपावली से पहले भिलाई को कचरामुक्त बनाने का लक्ष्य

त्योहारी सीजन को देखते हुए,शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। प्रमुख सचिव ने सभी जोन कमिश्नरों को दीपावली से पहले भिलाई को कचरामुक्त बनाने के निर्देश दिए।उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत कचरा संग्रहण, प्रबंधन और प्रसंस्करण से जुड़े कार्यों में तेजी लाने को कहा। साथ ही कचरा प्रसंस्करण संयंत्रों की स्थापना और संचालन से संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।त्योहार के दौरान बाजारों, प्रमुख सड़कों, आवासीय इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई व्यवस्था बनाए रखना नगर निगम के लिए महत्वपूर्ण चुनौती होती हैं। ऐसे में अधिकारियों को निर्देश दिए गए,कि सफाई कार्य केवल औपचारिकता तक सीमित न रहें, बल्कि नियमित निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित किया जाए।

🟠15वें वित्त आयोग के अधूरे कार्यों पर जताई नाराजगी

बैठक में 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताई। उन्होंने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और तकनीकी बाधाओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा,कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी होनी चाहिए, ताकि योजनाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी हो सकें। संबंधित अधिकारियों को कार्यों की प्रगति पर नजर रखने और देरी के कारणों को दूर करने के लिए समन्वय के साथ काम करने को कहा गया।

🟠प्रधानमंत्री आवास योजना में बुजुर्गों और दिव्यांगों की जरूरतों पर जोर

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की समीक्षा करते हुए सोनमणि बोरा ने आवास निर्माण में बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों और बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा,कि आवास सुरक्षित और सुविधाजनक होने चाहिए, ताकि सभी वर्गों के हितग्राही उनका बेहतर उपयोग कर सकें। पात्र हितग्राहियों के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने पर भी जोर दिया गया।इसके साथ ही प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य शहर में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर और पर्यावरण के अनुकूल बनाना हैं।

🟠जल संरक्षण, मिशन अमृत और तालाबों के रखरखाव की समीक्षा

समीक्षा बैठक में जल प्रदाय व्यवस्था, जल संरक्षण, मिशन अमृत और तालाबों के रखरखाव से जुड़े कार्यों पर भी चर्चा हुई। प्रमुख सचिव ने जल स्रोतों के संरक्षण और भविष्य की जरूरतों के अनुसार पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।शहरों में बढ़ती आबादी और पानी की मांग को देखते हुए जल प्रबंधन के कार्यों की नियमित निगरानी महत्वपूर्ण हैं। बैठक में संबंधित अधिकारियों से इन कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।

🟠संपत्ति कर वसूली और वित्तीय व्यवस्था सुधारने के निर्देश

नगर निगम की वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए संपत्ति कर वसूली, ग्रीन बॉन्ड, बिजली बिलों और अन्य वित्तीय विषयों की समीक्षा की गई। प्रमुख सचिव ने राजस्व संग्रहण में सुधार लाने और वित्तीय मामलों का नियमित आकलन करने के निर्देश दिए।इसके अलावा ऑनलाइन नागरिक सेवाओं, ई-ऑफिस और डिजिटल व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। डिजिटल सुविधाओं का बेहतर उपयोग होने से नागरिकों को सेवाएं प्राप्त करने में आसानी हो सकती हैं,और कार्यालयों में लंबित कार्यों को कम करने में मदद मिल सकती हैं।

🟠निदान-1100 की शिकायतों का तय समय में हो समाधान

नागरिकों की शिकायतों के निराकरण को लेकर प्रमुख सचिव ने निदान-1100 के मामलों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा,कि शिकायतों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर हल किया जाए और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाए।उन्होंने विभागीय अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया, ताकि शिकायतें एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय तक लंबित न रहें और नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।

🟠बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक नीलेश क्षीरसागर, सूडा के सीईओ सुमीत अग्रवाल और भिलाई नगर निगम की आयुक्त सुरुचि सिंह उपस्थित थीं।इसके अलावा अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य, संयुक्त संचालक मिथिलेश अवस्थी, मुख्य अभियंता राजेश शर्मा सहित नगरीय प्रशासन विभाग, सूडा और भिलाई नगर निगम के अधिकारी तथा अभियंता भी बैठक में शामिल हुए।बैठक में दिए गए निर्देशों के बाद अब भिलाई नगर निगम के सामने दीपावली से पहले स्वच्छता व्यवस्था सुधारने, नागरिक शिकायतों का समय पर समाधान करने और अधूरे विकास कार्यों को गति देने की चुनौती हैं। इन निर्देशों का जमीनी स्तर पर कितना असर दिखाई देता हैं, यह आने वाले दिनों में निगम की कार्यप्रणाली और नागरिक सुविधाओं की स्थिति से स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें