न्यूज डेस्क,सरगुजा,छत्तीसगढ़,11अक्टूबर2026
सरगुजा जिले में खेत से मोटर पंप और समरसिबल पंप चोरी के मामले में लुंड्रा पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान लालू यादव (30 वर्ष), निवासी ग्राम तुरियाबीरा, थाना लुंड्रा के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का एक मोटर पंप और एक सेट समरसिबल पंप बरामद किया हैं,जिनकी कुल कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई हैं।पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी सत्यनारायण को चोरी की मोटरसाइकिल और पंप के साथ पकड़ा गया था। कार्रवाई के दौरान उसका साथी मौके से फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर फरार आरोपी को पकड़ लिया।
🟠खेत से चोरी हुए थे मोटर पंप और समरसिबल पंप
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,ग्राम तुरियाबीरा निवासी संजय कुमार गुप्ता ने थाना लुंड्रा में शिकायत दर्ज कराई थी,कि उनके खेत में लगा समरसिबल मोटर पंप किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया हैं।शिकायत के आधार पर लुंड्रा थाने में अपराध क्रमांक 111/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 112 और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।जांच के दौरान पुलिस संदिग्धों पर नजर रख रही थी। इसी क्रम में पहले की गई कार्रवाई में, सत्यनारायण को चोरी की मोटरसाइकिल और पंप के साथ पकड़ा गया था। हालांकि, उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। बाद में उसकी पहचान लालू यादव के रूप में सामने आई।
🟠मुखबिर की सूचना पर गांव में घेराबंदी
फरार आरोपी की तलाश के दौरान लुंड्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली,कि लालू यादव अपने गांव में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और उसे हिरासत में ले लिया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम लालू यादव, पिता नानसाय यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम तुरियाबीरा, थाना लुंड्रा, जिला सरगुजा बताया।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में लालू यादव ने अपने साथी सत्यनारायण के साथ मिलकर मोटर पंप और समरसिबल पंप चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर छिपाकर रखा गया एक मोटर पंप और एक सेट समरसिबल पंप बरामद किया गया।
🟠₹30 हजार का मशरूका बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे और निशानदेही से चोरी का सामान जब्त किया हैं। बरामद सामग्री की कुल कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई हैं। पुलिस का कहना हैं, कि मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद लालू यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की गई।ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों और कृषि कार्यों के लिए इस्तेमाल होने वाले मोटर पंप तथा अन्य उपकरण किसानों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इनकी चोरी से किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ सिंचाई कार्य में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। ऐसे मामलों में शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा की जाने वाली जांच और बरामदगी किसानों को राहत दिलाने में मददगार हो सकती हैं।
🟠इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
लुंड्रा पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक असफाक अहमद अंसारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक डिगेश्वर वर्मा, सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह, महिला प्रधान आरक्षक सुषमा ब्रिजीट, प्रधान आरक्षक महेश सिंह तथा आरक्षक इबनुल खान और राजकुमार यादव की सक्रिय भूमिका रही।पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की हैं। आरोपियों के विरुद्ध लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।












