अंबिकापुर में बाइक चोर गिरोह का खुलासा,दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब ₹1 लाख की दो मोटरसाइकिल बरामद

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,11अक्टूबर2026

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दोपहिया वाहन चोरी के मामलों में गांधीनगर पुलिस को सफलता मिली हैं। पुलिस ने बाइक चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई गई हैं।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुशील शांडिल्य (26 वर्ष) और अभिषेक सोनी (23 वर्ष) के रूप में हुई हैं। मामले में वैधानिक कार्रवाई करते हुए, दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी सुशील शांडिल्य के खिलाफ पहले भी गांधीनगर और कोतवाली थानों में अपराध दर्ज हैं।

 

🟠सिंह कॉलोनी से स्प्लेंडर प्लस चोरी होने की शिकायत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रोहित सिंह, निवासी कुंभीडांड, वाड्रफनगर और वर्तमान में सिंह कॉलोनी, तुर्रापानी, अंबिकापुर में निवासरत हैं। उन्होंने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी,कि उनके पिता के नाम पर पंजीकृत स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 29 AG 3079 का उपयोग वे स्वयं करते थे।प्रार्थी ने बताया कि उन्होंने घटना के दिन मोटरसाइकिल को सिंह कॉलोनी स्थित परिसर में खड़ा किया था। इसके बाद 18 सितंबर 2026 की रात अज्ञात व्यक्ति वाहन चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर गांधीनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 594/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(बी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

🟠मुखबिर की सूचना पर संदेही को हिरासत में लिया

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सुशील शांडिल्य को हिरासत में, लेकर पूछताछ की।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सुशील ने अपने साथी अभिषेक सोनी के साथ मिलकर सिंह कॉलोनी से स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी करने की, बात स्वीकार की। आरोपियों ने कथित तौर पर 19 सितंबर 2026 को चोरी की घटना को अंजाम दिया था।पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला कि मोटरसाइकिल का ईंधन खत्म हो जाने के कारण आरोपियों ने उसे सुभाषनगर में छिपा दिया था। वाहन की पहचान छिपाने के लिए उसकी नंबर प्लेट निकालकर फेंक देने की बात भी सामने आई।

🟠दूसरे मामले में भी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान सुशील शांडिल्य ने सुभाषनगर में राधे निवास के पास से एक अन्य स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी कर छिपाकर रखने की जानकारी दी। इस वाहन का पंजीयन क्रमांक CG 15 DW 3084 बताया गया हैं।इसके बाद पुलिस ने मामले में कथित रूप से शामिल अभिषेक सोनी को भी पकड़कर पूछताछ की। पुलिस का कहना हैं,कि अभिषेक ने भी वाहन चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। बरामद वाहनों की कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई हैं। सुभाषनगर से चोरी हुई दूसरी मोटरसाइकिल के संबंध में भी गांधीनगर थाने में मामला दर्ज हैं,जिसमें आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।

🟠सुशील शांडिल्य के खिलाफ पहले से दर्ज हैं अपराध

गांधीनगर पुलिस के मुताबिक,गिरफ्तार आरोपी सुशील शांडिल्य के विरुद्ध गांधीनगर और कोतवाली थानों में पूर्व से भी अपराध दर्ज हैं। पुलिस वाहन चोरी की घटनाओं में उसकी भूमिका की जांच कर रही हैं। हालांकि, किसी भी आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायालय की प्रक्रिया के तहत होगा।पुलिस ने बताया,कि अपराध से जुड़े साक्ष्य मिलने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की गई।

🟠इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

वाहन चोरी के दोनों मामलों का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक दुबे, प्रधान आरक्षक रुस्तम सोनवानी, आरक्षक राहुल सिंह और रमन मंडल शामिल रहे।पुलिस की इस कार्रवाई से दो वाहन चोरी के मामलों में बरामदगी हुई हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की हैं,कि वाहन खड़ा करते समय सुरक्षित स्थान का चयन करें, संभव हो तो अतिरिक्त लॉक का उपयोग करें और वाहन चोरी जैसी घटना होने पर तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें