न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,12अक्टूबर2026
जशपुर जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए,पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ापारा में जुआ खेल रहे 9 लोगों को पकड़ा हैं। पुलिस ने मौके से 63 हजार 470 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी लोग एक ढाबे के पीछे फड़ लगाकर ताश के जरिए रुपये-पैसों का दांव लगा रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस ने पकड़े गए सभी 9 लोगों के खिलाफ थाना पत्थलगांव में जुआ एक्ट की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया हैं। इस कार्रवाई को जिले में जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा हैं।
🟠आधी रात मुखबिर से मिली जुए की सूचना
जशपुर पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 की रात करीब 12 बजे थाना पत्थलगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली,कि ग्राम मुड़ापारा में एक ढाबे के पीछे कुछ लोग ताश की पत्तियों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची और आसपास घेराबंदी की। मौके पर जुआ खेलते मिले 9 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम और पते बताए।
🟠जुए के फड़ से ₹63,470 और ताश की गड्डी बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से कुल ₹63,470 नकद और 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की। पुलिस के अनुसार, यह रकम जुआ फड़ से बरामद की गई हैं। जब्ती के बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।जुआ जैसी गतिविधियां कई बार आर्थिक नुकसान और पारिवारिक विवादों का कारण बनती हैं। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई के साथ-साथ आम नागरिकों की जागरूकता भी महत्वपूर्ण हैं। किसी क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर नागरिक पुलिस को सूचना दे सकते हैं, ताकि समय रहते नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
🟠 9 आरोपी पकड़े गए
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कार्रवाई में पकड़े गए लोगों के नाम इस प्रकार हैं—
🔸️मुकेश यादव, उम्र 45 वर्ष — निवासी मुड़ापारा, थाना पत्थलगांव।
🔸️शरद बेहरा, उम्र 38 वर्ष — निवासी पाकरगांव।
🔸️धनुमणि यादव, उम्र 39 वर्ष — निवासी पाकरगांव।
🔸️मधुसूदन यादव, उम्र 38 वर्ष — निवासी करंगाबहाल।
🔸️मो. फुल हसन, उम्र 24 वर्ष — निवासी मुड़ापारा।
🔸️घनश्याम यादव, उम्र 32 वर्ष — निवासी कछार।
🔸️दीपक बेहरा, उम्र 34 वर्ष — निवासी पाकरगांव।
🔸️हरि जायसवाल, उम्र 36 वर्ष — निवासी पाकरगांव।
🔸️मनोज अम्बस्त, उम्र 45 वर्ष — निवासी पाकरगांव, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर।
पुलिस ने सभी के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में जुआ एक्ट की धारा 3(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।
🟠एसडीओपी के पर्यवेक्षण में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश जायसवाल के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक जितेंद्र ताम्रकार,उप निरीक्षक विदवा राम यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक जय प्रकाश कोराम, प्रधान आरक्षक त्रिनाथ यादव, प्रधान आरक्षक अशोक नाग और आरक्षक आलोक मिंज शामिल रहे।पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान नकद राशि और ताश की गड्डी जब्त की गई।
🟠जुआ के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी: डॉ. लाल उमेद सिंह
जशपुर के डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जिले में जुआ के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। पत्थलगांव क्षेत्र में जुआ खेलते हुए 9 लोगों को पकड़ा गया हैं। उनके पास से 63 हजार 470 रुपये नकद और ताश की पत्तियां जब्त की गई हैं।उन्होंने स्पष्ट किया,कि जुआ के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट हैं,कि मुखबिर से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर संबंधित क्षेत्रों में निगरानी और वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।फिलहाल, ग्राम मुड़ापारा में हुई इस कार्रवाई के बाद सभी 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हैं। पुलिस द्वारा जब्त सामग्री के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही हैं।












