छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती-2026 में बड़ा बदलाव,दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी मिलेगा आवेदन का मौका, 2292 पदों पर भर्ती

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,12अक्टूबर2026

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती-2026 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया हैं। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत जारी भर्ती के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन किया गया हैं। लोक शिक्षण संचालनालय ने, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शुद्धि पत्र जारी कर कुछ श्रेणियों के दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी ऑनलाइन आवेदन का अवसर देने का प्रावधान किया हैं।संशोधन के बाद दृष्टिबाधित (Blind), श्रवणबाधित (Deaf) और सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy) श्रेणी के,दिव्यांग अभ्यर्थी भी सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आवेदन कर सकेंगे। इन अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा अलग से घोषित की जाएगी। ऐसे में संबंधित अभ्यर्थियों को आवेदन की नई तारीख के लिए आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

🟠हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुआ संशोधन

लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार,राज्य की शासकीय शालाओं में सहायक शिक्षक के रिक्त पदों को भरने के लिए 24 जुलाई 2026 को विस्तृत भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था। यह भर्ती ई-संवर्ग और टी-संवर्ग के पदों के लिए आयोजित की जा रही हैं।भर्ती विज्ञापन में दिव्यांग अभ्यर्थियों की पात्रता से जुड़े प्रावधानों को लेकर, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में याचिका क्रमांक WPS No. 6783 of 2026,मीनाक्षी मंगलकर एवं अन्य बनाम छत्तीसगढ़ शासन एवं अन्य दायर की गई थी। इस मामले में 9 अक्टूबर 2026 को पारित निर्णय के अनुपालन में लोक शिक्षण संचालनालय ने संशोधित शुद्धि पत्र जारी किया हैं।

🟠दिव्यांग अभ्यर्थियों की पात्रता में क्या बदला

जारी शुद्धि पत्र के अनुसार,समाज कल्याण विभाग की 11 सितंबर 2026 की संशोधित अधिसूचना के अनुरूप सहायक शिक्षक पद के लिए,चिह्नित उपयुक्त दिव्यांगता श्रेणियों में ब्लाइंड (B), डेफ (D) और सेरेब्रल पाल्सी (CP) को शामिल किया गया हैं। इसके साथ ही विस्तृत विज्ञापन की कंडिका 05 के उपखंड (iv) को विलोपित किया गया हैं।दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित पदों का समूहवार और श्रेणीवार वितरण सामान्य प्रशासन विभाग के 5 मार्च 2019 के निर्देशों के अनुरूप स्पष्ट किया गया हैं। इसमें दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित, अस्थिबाधित और बहुदिव्यांगता से संबंधित समूहों के लिए आरक्षित पदों का विवरण शामिल हैं।इस संशोधन से उन दिव्यांग अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में आवेदन का अवसर मिलेगा,जिनकी श्रेणियों को संशोधित प्रावधानों के तहत शामिल किया गया हैं। हालांकि, अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक शुद्धि पत्र में दिए गए पात्रता संबंधी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

🟠सहायक शिक्षक के कुल 2292 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के तहत कुल 2292 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी हैं। इनमें ई-संवर्ग के 795 पद और टी-संवर्ग के 1497 पद शामिल हैं।ई-संवर्ग के अंतर्गत रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, रायगढ़ और बिलासपुर जिले शामिल हैं।वहीं, टी-संवर्ग के अंतर्गत बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, कोरिया, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, गरियाबंद और बालोद जिले शामिल हैं।इन पदों के लिए जारी मूल भर्ती विज्ञापन की अन्य शर्तें और प्रावधान पूर्ववत रहेंगे। संशोधन विशेष रूप से दिव्यांग अभ्यर्थियों की पात्रता से संबंधित प्रावधानों में किया गया हैं।

🟠आवेदन की नई तारीख के लिए कहां रखें नजर

लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि ब्लाइंड (B), डेफ (D) और सेरेब्रल पाल्सी (CP) श्रेणी के, अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पृथक से जारी की जाएगी। इसलिए संबंधित अभ्यर्थियों को नई तारीख की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले संशोधित शुद्धि पत्र, पात्रता संबंधी शर्तों और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें। आवेदन की तिथि जारी होने के बाद निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करना जरूरी होगा।सहायक शिक्षक भर्ती-2026 में किया गया यह संशोधन दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। अब संबंधित श्रेणियों के उम्मीदवारों की नजर छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जारी होने वाली नई आवेदन तिथि पर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें