संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,15अक्टूबर2026
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज प्रदेश के तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और राजनांदगांव में, विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रायगढ़ में वे नुआखाई भेंटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे, जबकि तमनार क्षेत्र में आयोजित करमा पूजा उत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री राजनांदगांव पहुंचेंगे। तीनों जिलों के कार्यक्रमों के बाद वे देर रात राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
🟠सुबह जांजगीर-चांपा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 9 बजे रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे। सुबह 11:20 बजे उनके जांजगीर स्थित सर्किट हाउस-कलेक्टरेट पहुंचने का कार्यक्रम हैं। यहां सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद दोपहर 12:40 बजे मुख्यमंत्री जांजगीर से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे।
🟠रायगढ़ में नुआखाई भेंटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह
मुख्यमंत्री दोपहर 2:10 बजे रायगढ़ स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां नुआखाई भेंटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित हैं। यह आयोजन दोपहर 2:10 बजे से 3 बजे तक होगा। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे तक मुख्यमंत्री का समय आरक्षित रहेगा।रायगढ़ में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री तमनार क्षेत्र के लिए रवाना होंगे, जहां वे करमा पूजा उत्सव में हिस्सा लेंगे।
🟠तमनार में करमा पूजा उत्सव में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री का अगला कार्यक्रम रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में निर्धारित हैं। कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 3:35 बजे वे रायगढ़ के लाल मैदान, डिग्री कॉलेज स्थित हेलीपैड से रवाना होंगे और दोपहर 3:45 बजे सावित्री नगर, तमनार पहुंचेंगे।इसके बाद शाम 4 बजे मुख्यमंत्री शासकीय स्कूल सारसमाल के खेल मैदान पहुंचेंगे। यहां शाम 4 बजे से 4:30 बजे तक करमा पूजा उत्सव आयोजित होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे सारसमाल से रवाना होकर 4:35 बजे सावित्री नगर पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4:40 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
🟠शाम को रायपुर वापसी, रात में राजनांदगांव का कार्यक्रम
तमनार के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:40 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। शाम 5:45 बजे वे कार से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और शाम 5:50 बजे निवास पहुंचेंगे।इसके बाद शाम 7:15 बजे मुख्यमंत्री निवास से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। रात 8:45 बजे उनके राजनांदगांव में जी.ई. रोड स्थित भाजपा कार्यालय के सामने स्पीकर हाउस पहुंचने का कार्यक्रम हैं। यहां रात 8:45 बजे से 9:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।
🟠रात 11:58 बजे रायपुर लौटने का कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री रात 9:30 बजे राजनांदगांव से रवाना होंगे और 9:35 बजे दिग्विजय स्टेडियम ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां रात 10:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री रात 10:30 बजे कार से रायपुर के लिए रवाना होंगे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के रात 11:58 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित हैं।इस तरह मुख्यमंत्री का गुरुवार का कार्यक्रम तीन जिलों में निर्धारित आयोजनों और विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी के साथ व्यस्त रहेगा। हालांकि, यात्रा और कार्यक्रमों के समय में परिस्थितियों के अनुसार बदलाव संभव हैं।












