गडचिरोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ₹1.04 करोड़ के म्यूल अकाउंट ट्रांजैक्शन का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

डेनियल सेप्टी,गडचिरोली,महाराष्ट्र,15अक्टूबर2026

महाराष्ट्र के गडचिरोली में साइबर अपराध के दो अलग-अलग मामलों का पुलिस ने खुलासा किया हैं। इन मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पहले मामले में सात युवतियों के बैंक खातों के जरिए एक करोड़ चार लाख रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आया हैं। वहीं, दूसरे मामले में फेसबुक पर बेडशीट बेचने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस अब दोनों मामलों में पैसों के लेनदेन और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही हैं।

🟠ट्रेडिंग के नाम पर खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों के लेनदेन का खुलासा

पहला मामला बैंक खातों के कथित दुरुपयोग से जुड़ा हैं। पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय जुही विनायक मेश्राम ने, ट्रेडिंग के नाम पर अपनी सहेलियों को भरोसे में लेकर उनके नाम पर महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक में खाते खुलवाए। आरोप हैं,कि खातों से जुड़े सिमकार्ड, पासबुक और एटीएम कार्ड भी अपने पास रख लिए गए।बाद में बैंक की ओर से बड़े लेनदेन की जानकारी सामने आने के बाद मामले की जांच की गई। जांच में सात बैंक खातों के जरिए एक करोड़ चार लाख रुपये से अधिक के लेनदेन का पता चला। इसके बाद संबंधित खातों के इस्तेमाल और रकम के स्रोत की पड़ताल शुरू की गई।

 

🟠दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने जुही विनायक मेश्राम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सात बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज और एटीएम कार्ड समेत अन्य जानकारियां अपने मित्र 22 वर्षीय सात्विक दीपक सावडिया को देने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने सात्विक को भी गिरफ्तार कर लिया।न्यायालय ने दोनों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी हैं,कि खातों में रकम कहां से आई, उसे किन खातों में ट्रांसफर किया गया और इस मामले में अन्य लोगों की कोई भूमिका हैं,या नहीं।

🟠फेसबुक पर बेडशीट का विज्ञापन, 1,550 रुपये की ऑनलाइन ठगी

साइबर ठगी का दूसरा मामला सोशल मीडिया पर ऑनलाइन खरीदारी से जुड़ा हैं। शिकायतकर्ता ने फेसबुक पर ‘Sajja Handloom’ और ‘PP Collection AC Comforter Set Bedsheets’ के नाम से बेडशीट के विज्ञापन देखे। विज्ञापन के आधार पर संपर्क करने के बाद उसने कुल 1,550 रुपये ऑनलाइन भेज दिए।हालांकि, भुगतान के बाद न तो बेडशीट मिली और न ही पैसे वापस किए गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया,कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर दुकान के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी विज्ञापन के जरिए ठगी की थी।

🟠राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार, अन्य मामलों की भी जांच

तकनीकी जांच के आधार पर गडचिरोली पुलिस ने राजस्थान के डीग जिले की पहाड़ी तहसील के सोमका निवासी 25 वर्षीय साहिल जमशेद उर्फ साहिल जमशेद खान को गिरफ्तार किया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर गडचिरोली लाया गया हैं।पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं,कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन के जरिए कितने अन्य लोगों को निशाना बनाया और इस मामले में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल हैं,या नहीं।

🟠पुलिस की अपील: बैंक खाते और निजी दस्तावेज किसी को न दें

गडचिरोली पुलिस ने नागरिकों से साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने की अपील की हैं। पुलिस ने कहा हैं,कि किसी अन्य व्यक्ति के कहने पर अपने नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसे इस्तेमाल के लिए न सौंपें। बैंक खाते, एटीएम कार्ड, पासबुक, सिमकार्ड और निजी दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति को देना गंभीर परेशानी का कारण बन सकता हैं।इसके अलावा सोशल मीडिया पर बेहद कम कीमत में सामान बेचने वाले विज्ञापनों पर भरोसा करने से पहले विक्रेता की प्रामाणिकता की जांच करें। ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें