संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,15अक्टूबर2026
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से गुरुवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष तोमन साहू ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य के 13 जिलों में जिला रेड क्रॉस समितियों की समीक्षा बैठक आयोजित किए जाने की जानकारी दी और संबंधित प्रतिवेदन राज्यपाल को सौंपा।
🟠13 जिलों में रेड क्रॉस की गतिविधियों की समीक्षा
मुलाकात के दौरान तोमन साहू ने राज्यपाल को विभिन्न जिलों में रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से संचालित गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया,कि 13 जिलों की जिला रेड क्रॉस समितियों की समीक्षा बैठक आयोजित की जा चुकी हैं। इन बैठकों के माध्यम से समितियों के कामकाज और गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई हैं।साहू ने समीक्षा बैठकों का प्रतिवेदन राज्यपाल को सौंपते हुए प्रदेश में रेड क्रॉस की सेवाओं और कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी साझा की। साथ ही, उन्होंने छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल को आमंत्रित भी किया।
🟠शेष जिलों में भी समीक्षा बैठक कराने के निर्देश
राज्यपाल रमेन डेका ने रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यों की समीक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए शेष जिलों में भी जिला रेड क्रॉस समितियों की समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा,कि प्रदेश में रेड क्रॉस की गतिविधियों का विस्तार किया जाना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों तक सेवाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंच सके।रेड क्रॉस सोसाइटी जरूरतमंद लोगों की सहायता और मानवीय सेवाओं से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे में जिला स्तर पर समितियों की नियमित समीक्षा से गतिविधियों की स्थिति समझने और सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिल सकती हैं।
🟠जरूरतमंदों तक सेवाएं पहुंचाने पर जोर
राज्यपाल ने रेड क्रॉस की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने पर जोर दिया। जिला समितियों की समीक्षा और उनके कार्यों की जानकारी से प्रदेश में संचालित कार्यक्रमों की स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी। साथ ही,शेष जिलों में समीक्षा बैठकें आयोजित होने से वहां की गतिविधियों और जरूरतों की जानकारी भी सामने आ सकेगी।इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य युगल सिन्हा उपस्थित थे।












