संदिलीसिंह,रायपुर,1अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट- Nexis News
30 जुलाई 2025 को नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर, बसदेई के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं बसदेई पुलिस चौकी के सहयोग से, नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य यह रहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में, नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगो को जागरूक करना व सामूहिक प्रयासों से नशा छोड़ने और छुड़वाने की दिशा में काम करना।
इस रैली का नेतृत्व चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल और विद्यालय की प्राचार्य मिनी प्रसन्ना के मार्गदर्शन में किया गया। रैली में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भी भाग लिया, जिन्होंने हाथों में नशा विरोधी संदेश वाली पोस्ट लेकर, पूरे गांव में रैली निकाली और ग्रामीणों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। और पुलिस चौकी से उपस्थित कर्मचारियों ने भी रैली में सक्रिय सहभागिता निभाई।
🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थितिः
🔸️योगेंद्र जायसवाल – (चौकी प्रभारी, बसदेई)
🔸️मिनी मनोहरा – (प्राचार्य, शा. उ. मा. वि. बसदेई)
🟠प्रमुख सहयोगी शिक्षकगणः
रामचंद्र सोनी, अजय सिंह, अरुण पांडे, विनोद सोनी, राम प्रकाश त्रिपाठी, संतोष केरकेट्टा, मोहम्मद इशाक खान, अनीता त्रिपाठी, गायत्री सोनी, रश्मि डेहरिया, विजया प्रधान, श्रीमती सुनीता, मोहम्मद सद्दाम हुसैन ।
रैली के समापन पर विद्यार्थियों ने, नशा मुक्त समाज की शपथ ली।और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए, एक सकारात्मक संदेश दिया ।
🟠जन अपील:
सभी ग्रामीणजन और युवा वर्ग नशे से दूर रहें, अपने स्वास्थ्य और भविष्य को सुरक्षित रखें। नशा सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचाता है। नशामुक्त जीवन ही सुखी जीवन है। आइए, हम सब मिलकर एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज की ओर कदम बढ़ाएं।












