संदिली सिंह, रायपुर, 1अगस्त 2025/विशेष रिपोर्ट- Nexis News
सूरजपुर जिले के बसदेई बाजार क्षेत्र में दिनांक 8 जुलाई 2025 को, एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहाँ एक युवक पर जानलेवा हमला कर, गंभीर रूप से घायल करने वाले पांच आरोपियों को, पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना उस समय हुई, जब सूरजपुर निवासी सूरज साहू अपने अन्य साथियों के साथ तीन मोटरसाइकिलों में सवार होकर, बसदेई पहुंचा और बाजार के पास युवक युवराज राजवाड़े पर चाकू, कटी लगा बत्ता व डंडे से हमला कर दिया।
घायल अवस्था में पीड़ित द्वारा, दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, FIR दर्ज कर मामला पंजीबद्ध किया। और प्रारंभिक रूप से भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115 (2) एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया था। और घायल युवक की मेडिकल जांच में, डॉक्टरों द्वारा चोट को गंभीर प्रकृति का पाए जाने पर, विवेचना के दौरान धारा 109 BNS को भी प्रकरण में जोड़ा गया।
🟠पहचान व गिरफ्तारी:
🔸️सभी आरोपी मस्जिद गली, सूरजपुर निवासी हैं।
🔸️सूरज कुमार साहू
🔸️असीफ मोहम्मद
🔸️प्रदीप कुमार साहू
🔸️एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक (नाबालिग)
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से, दो मोटरसाइकिल, एक लकड़ी की कटी लगी बत्ता और डंडा बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार हैं आरोपियों की तलाश जारी है।
🟠इन अधिकारियों कि रही महत्वपूर्ण भूमिकाः
🔸️योगेंद्र जायसवाल (चौकी प्रभारी)
🔸️शिवकुमार सारथी (प्रधान आरक्षक)
🔸️महेंद्र सिंह (प्रधान आरक्षक)
🔸️देवदत्त दुबे (आरक्षक)
🔸️निलेश जायसवाल (आरक्षक)
🔸️प्रेम सिंह (आरक्षक)
🔸️आदित्य यादव (आरक्षक)
🔸️भुनेश्वर सिंंह(आरक्षक)
🔸️दिलीप सिंह (आरक्षक)
🔸️राकेश सिंह (आरक्षक)
🟠प्रशंसनीय कार्य :
चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में, पुलिस टीम द्वारा तेज़ और सटीक कार्रवाई करते हुए, आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी की गई। गंभीर अपराध को लेकर तत्परता से की गई, यह कार्यवाही कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में सराहनीय है। टीम का समर्पण और सजगता प्रशंसनीय है।












