Nexis News

रेलवे की 60,000 तांबा वायर चोरी का पर्दाफाश, ग्राम जूर से आरोपी गिरफ्तार

संदिली सिंह, रायपुर, 1 अगस्त 2025 | विशेष रिपोर्ट-Nexis News

सूरजपुर ग्राम-जूर से एक चोरी का मामला सामने आया, जहां रेलवे विभाग की तांबा वायर चोरी कर, उसे घर के पीछे झाड़ियों में छुपा कर रखा गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर, त्वरित कार्रवाई करते हुए, एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

🟠क्या है मामला?

मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार सूरजपुर ग्राम -जूर निवासी,अफरोज अंसारी ने रेलवे विभाग की तांबा पटी केबल वायर चोरी कर,अपने घर के पीछे झाड़ियों में छुपा दी थी। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर लगभग ₹60,000 मूल्य की तांबा वायर बरामद की।

🟠पहचान व गिरफ्तारीः

आरोपी के खिलाफ धारा 35 (1) (घ) बी, एन.एस./303 (2) बी.एन.एस. के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

🔸️नामः अफरोज अंसारी (ग्राम जूर)

🔸️अपराधः रेलवे विभाग की सरकारी संपत्ति (तांबा वायर) की चोरी

🟠बरामद सामग्री :

🔸️तांबा पटी केबल वायर (रेलवे विभाग की)

🔸️अनुमानित कीमतः ₹60,000

🟠पुलिस एवं कार्रवाई में महत्वपूर्ण अधिकारीः

🔸️योगेंद्र जायसवाल (चौकी प्रभारी)

🔸️शिवकुमार सारथी (प्रधान आरक्षक)

🔸️महेंद्र सिंह (प्रधान आरक्षक)

🔸️देवदत्त दुबे (आरक्षक)

🔸️निलेश जायसवाल (आरक्षक)

🔸️प्रेम सिंह (आरक्षक)

🔸️आदित्य यादव (आरक्षक)

🔸️भुनेश्वर सिंह (आरक्षक)

🔸️दिलीप सिंह (आरक्षक)

🔸️राकेश सिंह (आरक्षक)

🟠पुलिस की तत्परता :

पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए, चोरी की गई सरकारी सामान को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। यह कार्यवाही रेलवे विभाग और आमजन की सुरक्षा के प्रति पुलिस की सजगता को दर्शाती है।

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!