संदिली सिंह,रायपुर,2अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
देशभर की तरह, छत्तीसगढ़ में भी 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन 2 से 15 अगस्त 2025 तक भव्य रूप से शुभारंभ किया जाएगा। इस अभियान का विशेष थीम “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” पर आधारित है।
इस अभियान के तहत, सभी नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे लोगो में देशभक्ति की भावना मजबूत हो और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़े।
🟠अभियान के दौरान :
🔸️सभी शासकीय भवनों, निजी संस्थानों और आवासीय परिसरों में तिरंगा फहराया जाएगा।
🔸️भवनों को रोशनी, रंगोली और सजावट से सुसज्जित किया जाएगा।
🔸️नागरिकों के लिए सेल्फी ज़ोन तैयार किए जाएंगे।
🔸️स्थानीय भाषाओं में प्रचार-प्रसार के लिए पंपलेट, बैनर और स्टैंडीज़ का वितरण होगा।
🔸️इस अभियान में केवल स्वतंत्रता का जश्न ही नहीं, बल्कि स्वच्छता और जल संरक्षण का संकल्प भी शामिल है, जिससे नागरिक एकता, जिम्मेदारी और सामूहिक उत्सव की भावना को बढ़ावा मिलेगा।
🟠यह कार्यक्रम तीन चरणों में संपन्न होगा:
🟠प्रथम चरण(02 से 08 अगस्त):
पहले चरण में विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा आर्ट से सजाया जाएगा।
🔸️इस दौरान :
🔸️रंगोली प्रतियोगिताएं
🔸️तिरंगे के स्थानीय इतिहास पर प्रश्नोत्तरी
🔸️तिरंगा राखी निर्माण कार्यशालाएं
🔸️तिरंगे की बुनाई का लाइव प्रदर्शन
🔸️पत्र लेखन प्रतियोगिता (तिरंगे के मूल्यों और भावना पर आधारित) आयोजित होंगी, जिससे छात्रों और नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जुड़ाव बढ़ेगा।
🟠द्वितीय चरण (9 से 12 अगस्त):
🔸️दूसरे चरण में जनसहभागिता के साथ, तिरंगा मेला और तिरंगा कंसर्ट का आयोजन होगा। इसमें जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी।
🔸️तिरंगा कंसर्ट में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
🔸️तिरंगा रैली, बाइक रैली और साइकिल रैली का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचे।
🟠तृतीय चरण (13 से 15 अगस्त):
अंतिम चरण में शासकीय भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, होटलों, कार्यालयों, बांधों और पुलों पर तिरंगा फहराया जाएगा और सजावट के लिए रोशनी की जाएगी। साथ ही, इस अवधि में स्वच्छता और जल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का भी संचालन होगा, जिससे स्वतंत्रता दिवस के साथ पर्यावरण और स्वच्छता का संदेश भी मजबूती से दिया जा सके।
कार्यक्रम के अंतर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों के सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की सक्रिय भागीदारी होगी। साथ ही कार्पोरेट और निजी संगठनों को भी सीएसआर संसाधनों के माध्यम से इस अभियान में सहयोग और भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। और संस्कृति विभाग ने, इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
🟠इन निर्देशों के अनुसार –
🔸️राज्य सरकार की वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए नागरिकों को सक्रिय रूप से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
🔸️अभियान की सभी गतिविधियों को www.harghartiranga.com से लिंक कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
🔸️सरकार का लक्ष्य है, कि इस वर्ष का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान न केवल स्वतंत्रता का उत्सव बने, बल्कि स्वच्छता और जनजागरूकता का भी सशक्त संदेश दे।
📢जन अपील:
सभी नागरिकों से अपील हैं, कि 2 से 15 अगस्त 2025 तक आयोजित “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान में सक्रिय भाग लें। अपने घर, कार्यालय और संस्थान पर तिरंगा फहराएं, स्वच्छता और जल संरक्षण का संकल्प लें। यह केवल उत्सव नहीं, बल्कि देशभक्ति और एकता का प्रतीक है। आइए, मिलकर तिरंगे का मान बढ़ाएं।












