Nexis News

नक्सल उन्मूलन में ऐतिहासिक सफलता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की

संदिली सिंह,रायपुर,1अगस्त2025|विशेष रिपोर्ट-Nexis News

नई दिल्ली,1अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की। और मुलाकात के दौरान, छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, माओवादी चुनौती से निपटने की रणनीति और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने माओवादी विरोधी अभियानों की उपलब्धियां बताते हुए, कहा कि दिसंबर 2023 से अब तक 33 बड़ी मुठभेड़ों में 445 माओवादी ढेर हुए हैं, 1554 गिरफ्तार किए गए, और 1588 माओवादी ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, राज्य सरकार की “समन्वित विकास और सुरक्षा” नीति के तहत, माओवादी प्रभाव को समाप्त करना लक्ष्य है। सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से स्थानीय समुदायों में प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़ा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को ऐतिहासिक बताते हुए, केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

बैठक में छत्तीसगढ़ के गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले ‘अमृत रजत महोत्सव 2025’ की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि, यह आयोजन राज्य की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और आर्थिक उपलब्धियों को विश्व पटल पर प्रदर्शित करेगा।

मुख्यमंत्री ने बस्तर के विकास और सुरक्षा में मिले मार्गदर्शन व सहयोग के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!