संदिली सिंह,रायपुर,4अगस्त 2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
जिला बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस ने, रविवार को रक्षित आरक्षी केंद्र, बलरामपुर में शासकीय वाहन चालकों के लिए, एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चालकों को वाहन संचालन, रखरखाव, सड़क सुरक्षा और अनुशासन के प्रति जागरूक करना था।
यह कार्यशाला पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर (भा.पु.से.) के निर्देश और अति पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित हुई, जिसमें कुल 25 शासकीय चालक शामिल हुए।
🟠प्रशिक्षण के दौरान चालकों को :
🔸️ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता और नियम
🔸️स्वास्थ्य परीक्षण की आवश्यकता
🔸️ड्राइवर डायरी का सही संधारण
🔸️वाहनों की साफ-सफाई व नियमित जांच
🔸️समय पर मरम्मत और तकनीकी रखरखाव
🔸️सड़क पर अनुशासन और सुरक्षा मानकों का, पालन के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला में रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन और उप निरीक्षक संतोष प्रसाद (एम.टी.) ने, वाहनों के रखरखाव एवं सुरक्षित संचालन के तकनीकी पहलुओं पर बारीकी से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया, कि नियमित जांच और समय पर मरम्मत न केवल वाहन की उम्र बढ़ाती हैं, बल्कि सड़क पर सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है।
पुलिस विभाग का मानना हैं,कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शासकीय वाहन चालकों की कार्यकुशलता में वृद्धि करते हैं, और परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी बनाते हैं।
📢जन अपील:
पुलिस विभाग सभी शासकीय वाहन चालकों और निजी वाहन चालकों से अपील करता हैं, कि वे वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, समय-समय पर वाहन का स्वास्थ्य परीक्षण और मरम्मत कराएं, तथा सड़क पर अनुशासन और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। सुरक्षित ड्राइविंग से, न केवल आपकी बल्कि दूसरों की जान भी सुरक्षित रहती है।












